Aaj Ka Rashifal (10 दिसंबर 2025): 10 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को षौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। पूरे दिन मघा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। इसके बाद विष्कुम्भ योग लग जाएगा। वणिज करण दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।
10 दिसंबर का राशिफल
बात करें ग्रहों की स्थिति की चंद्रमा के साथ केतु सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध, शुक्र तीनों वृश्चिक राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु और कुंभ में राहु रहेंगे। धनु में मंगल और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए ग्रहों की स्थिति से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन बुधवार कैसा रहने वाला है?
मेष राशि
चंद्रमा पंचम स्थान पर शुभ हैं, केतु भी चंद्रमा के साथ हैं। मनमाफिक कोई बड़ा कार्य न हो तो परेशान न हों, तनाव से बचें। तृतीय गुरु व अष्टम सूर्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक मार्ग पर चलें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
उपाय: सूर्य उपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृषभ राशि
जॉब में सफलताओं से भरा दिन है। चंद्रमा चतुर्थ भाव में माता व परिवार के लिए शुभ हैं। व्यावसायिक कार्यों में लापरवाही न करें। ऑफिस में विवाद संभव है, वाणी मृदुल रखें। शनि एकादश में आर्थिक लाभ देंगे। जॉब परिवर्तन के प्रयास जारी रखें।
उपाय: तिल व कम्बल दान करें। स्वास्थ्य के लिए कुशोदक से शिवलिंग अभिषेक करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
मिथुन राशि
सूर्य व शुक्र षष्ठम में हैं। अपनी राशि में गुरु प्रगति का सपोर्ट करेंगे। रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। संतान की सफलता को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लंबी यात्रा से बचें। आर्थिक लाभ होगा।
उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि
चंद्रमा अपनी राशि में हैं, मंगल धनु व गुरु मिथुन में हैं। शुक्र किसी नई व्यावसायिक मीटिंग से लाभ दिला सकता है। चंद्रमा-केतु का संकेत है कि प्रेम में विश्वास बनाए रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। उदर विकार संभव है।
उपाय: शिव उपासना करें। तिल व चावल दान करें।
शुभ रंग: सफेद व पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह राशि
सूर्य चतुर्थ भाव में घर-परिवार के लिए शुभ हैं। अपनी राशि में चंद्रमा व केतु अधिक परिश्रम की मांग कर रहे हैं। अष्टम शनि के कारण सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। कन्या व तुला राशि के मित्र मदद करेंगे। लव लाइफ में शुक्र-सूर्य युति के कारण शुक्र उपाय करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र पाठ व सप्त अन्न दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 55%
कन्या राशि
व्यय भाव का चंद्रमा व दशम गुरु हर कार्य में सफलता देंगे। मृदुल व्यवहार का दुरुपयोग न होने दें। जॉब के साथ-साथ आय के नए स्रोत बनाएंगे। पारिवारिक दायित्व निभाते हुए आध्यात्मिक कार्य भी करेंगे। बुध बैंकिंग जॉब में सफलता व प्रमोशन दिलाएगा। छात्रों का करियर उत्तम रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
राशि स्वामी शुक्र व सूर्य द्वितीय भाव में मंगलमय फल दे रहे हैं। नवम गुरु जॉब में लाभ दिलाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर तनाव न लें। आज पूजा-पाठ का दिन है। लव लाइफ सुंदर व आकर्षक रहेगी। भगवान का नाम-संकीर्तन सबसे हितकर है।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र पाठ व कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
सूर्य व शुक्र अपनी राशि में हैं, चंद्रमा दशम भाव में हैं। गुरु परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करवाएंगे। कर्म स्थान का गोचर सकारात्मक ऊर्जा देगा, पुरानी समस्याओं का स्वतः समाधान हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा कष्ट संभव है।
उपाय: सूर्योपासना करें। बड़े भाई का चरण-स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
चंद्रमा सिंह व गुरु सप्तम में शुभ हैं। परिवार में किसी भी विवाद को आज रोकें। घरेलू समस्याओं से परेशानी संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, नेत्र या स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। संतान की सफलता को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय: कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र जपें।
शुभ रंग: लाल व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि
चंद्रमा-केतु अष्टम में स्वास्थ्य कष्ट दे सकते हैं। जॉब चेंज का मन है, प्रयास करें। नई जगह स्थिति बेहतर होगी। अंतरात्मा की आवाज के विरुद्ध कार्य न करें।
उपाय: दान-पुण्य करें। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द-तिल दान करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि
जॉब में परेशानी संभव है। चंद्रमा सप्तम व गुरु पंचम में हैं। चंद्रमा-केतु की सप्तम युति तनाव दे सकती है। लव लाइफ को खूब समय दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। धन आगमन के योग हैं।
उपाय: शिव मंदिर में जल-शहद से अभिषेक करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व चंद्रमा षष्ठम में हैं। नवम सूर्य शुभ हैं – एडमिशन की चिंता दूर हो जाएगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। शनि बिजनेस में सहयोगियों की मदद से सफलता देंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी, लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान का नाम जपें व अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला व लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
