Aaj Ka Vrishabh Rashifal 05 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – कई बातों को ले के मन चिंतित है, गलतफहमी पैदा होगी तो बात बिगड़ेगी और बात बिगड़ेगी तो कोई न कोई नुकसान भरी स्थिति भी पैदा होती चली जाएगी, इसलिए आप अपने हालात को ले के संतुष्ट नहीं हैं.
Vrishabh Rashifal, 05 December 2022
क्या करें –लोगों से हर संभव जुड़ने की और उन्हें मदद करने की कोशिश करनी होगी, ऐसा करने से ही आप उनका दिल जीत पाएंगे और रिश्तों को संभालने में मदद मिलेगी. पर यह सबकुछ अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को दूर करके ही संभव हो पाएगा.
क्या न करें –किसी भी जल्दबाजी के तहत अपने खर्चो को व्यर्थ में बढ़ाते ना चले जाएं और दुखी भी ना होते चले जाएं. क्योंकि दुखी होने से किसी मसले का हल नहीं निकलता बल्कि बात बिगड़ती ही चली जाती है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभाले रखना इस समय एक चुनौती हो सकती है क्योंकि आपका मन नहीं है और आप लोगों से सही रूप से जुड़ नहीं पा रहें. किसी का भी मन चिंतित हो तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता और इस चीज का बुरा असर रिश्तों पर भी पड़ सकता है.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक होने के बावजूद आपको बहुत सारी चीजें संभालने की भी जरूरत है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले पैसे का नुकसान कर सकते हैं और बचत को लापरवाही से चलाना भी एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है. अगर आपका पैसा कहीं फंस जाए तो उसका बुरा असर भी आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
