Aaj Ka Singh Rashifal 15 January 2023 , Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – काम और कारोबार का क्षेत्र संभला हुआ है और आपकी अच्छाई दिखा रहा है। तकदीर ने भी आपका साथ निभाया है और लोग भी आपके लिए हर तरह से मददगार हैं। जिंदगी के तालमेल को बनाए रखने का समय है।
क्या करें – कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह के मतभेद से बचना होगा। वैसे भी यह मतभेद भरा समय है जिसमें लोगों को संभालने में आपकी ओर से गलती हो सकती है और जब भी ऐसा योग बना हुआ हो तो इंसान को बहुत सतर्क होकर चलने की जरूरत पड़ती ही है।
क्या न करें – अपनी ही काबलियत पर और कोशिशों पर शक न करते चले जाएँ, बल्कि अपने प्रयास को इतना ऊँचे स्तर तक ले जाएँ की सफलता आपका कदम चूमे और आपकी ओर से किसी भी तरह की कमी न रहे। कामकाज के क्षेत्र में भी आपको किसी भी तरह की गलती नहीं करनी है।
तकरार और झगड़े – तकरार भरा समय है क्योंकि हर छोटी बात परेशानी पैदा कर सकती है इसलिए आपको रिश्तों को संभालने के लिए भी गलतियों से बचना है। इस बात को याद रखें की बात बिगड़ते देर नहीं लगती पर किसी भी बात को सँवारने में बहुत वक्त लग जाता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
