Aaj Ka Rashifal 9 April 2025 (आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025): आज का राशिफल चंद्रमा और सूर्य की ज्योतिषीय स्थितियों पर आधारित है, जो आपके दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। मेष राशि के लिए जहां आज का दिन संघर्षों से भरा हो सकता है, वहीं मिथुन और कुंभ राशि वालों को जॉब व प्रोमोशन के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वृष और मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कर्क और सिंह राशि वालों के लिए लव लाइफ में सकारात्मक संकेत हैं, जबकि मीन राशि के जातकों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। राशिफल में दिए गए उपाय आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, हर राशि के लिए शुभ रंग और शुभ अंक भी बताए गए हैं, जो जातक के भाग्य को और प्रबल कर सकते हैं।
आज का राशिफल 9 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 9 April 2025)
मेष – चंद्रमा पंचम हैं। बिजनेस के लिए आज का दिवस संघर्ष भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जॉब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक - 01 व 09।
वृष – जॉब वर्क में बिजी रह सकते हैं। चंद्रमा चतुर्थ व सूर्य एकादश है। बिजनेस अनुबंध का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशंस पर नियंत्रण रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
- आज का उपाय - दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ रंग - नीला व सफेद।
- शुभ अंक - 04 व 08।
मिथुन – जॉब में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। जॉब चेंज के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। परिवार संग घूमने में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग - हरा व नीला।
- शुभ अंक - 04 व 08।
कर्क – चंद्रमा द्वितीय है। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक - 3 व 08
सिंह – चंद्रमा इसी राशि में है। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। संतान के विवाह के लिए प्रयास सफल रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।
- आज का उपाय – भगवान गणेश की उपासना करें। उड़द का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 04 व 09।
कन्या – चंद्रमा द्वादश हैं। जॉब प्रोमोशन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। अग्रिम व्यवसाय की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चंद्रमा जॉब संबंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण से जुड़ा कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें तथा उनको लाल वस्त्र व फल अर्पित करें। गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व लाल।
- शुभ अंक - 02 व 05।
तुला – चंद्रमा एकादश व सूर्य षष्ठम में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास कराएंगे। राजनीतिज्ञ लाभ में होंगे। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें तथा लाल वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग - नारंगी व आसमानी।
- शुभ अंक - 04 व 07।
वृश्चिक – चंद्रमा दशम व सूर्य पंचम हैं। धन का आगमन होगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। ऑफिस वर्क को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
- आज का उपाय – भगवान भैरव की उपासना करें। हरे वस्त्र व उड़द का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 05 व 08।
धनु – चंद्रमा लक प्लेस पर है। सूर्य पंचम हैं। बिजनेस में संघर्ष रहेगा। व्यावसायिक सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।
- आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।
- शुभ रंग – बैंगनी व लाल।
- शुभ अंक - 04 व 06।
मकर – चंद्रमा अष्टम व गुरु पंचम है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लीवर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।
- आज का उपाय – भगवान गणेश की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें। श्री अरण्य काण्ड का पाठ करें।
- शुभ रंग - हरा व बैंगनी।
- शुभ अंक - 04 व 06।
कुंभ - शनि द्वितीय व चंद्रमा सप्तम हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर अब खुश रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्रों को निगेटिव सोच व निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
- शुभ रंग - सफेद व पीला।
- शुभ अंक - 01 व 03।
मीन - सूर्य इसी राशि में व चंद्रमा षष्ठम हैं। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे। कॅरियर सफल रहेगा व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
- आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। सात अन्न का दान करते रहें।
- शुभ रंग - पीला व सफेद।
- शुभ अंक - 01 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
