राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 April 2025: पढ़ें यहां आज का राशिफल और जान‍िए कैसा रहने वाला है मंगलवार का द‍िन 12 राशियों के ल‍िए

Aaj Ka Rashifal 8 April 2025 (आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025): आज का राशिफल चंद्रमा की स्थिति व ग्रहों की चाल के आधार पर सभी राशियों के लिए विशेष संकेत लेकर आया है। जॉब, बिजनेस, लव लाइफ और स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं में आज कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ राशियों को प्रमोशन व कार्य सफलता के योग बन रहे हैं, तो कुछ को संयम व आत्मबल बनाए रखने की आवश्यकता है। राशियों से जुड़ी जानकर‍ियों को जानने के ल‍िए यहां देखें आज का राशिफल।

Image

Rashifal 8 April 2025

Aaj Ka Rashifal 8 April 2025 (आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025): आज का राशिफल चंद्रमा की गोचर स्थिति और अन्य प्रमुख ग्रहों की चाल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो आपके दैनिक जीवन के हर पहलू पर प्रभाव डाल सकता है। सुबह 07:55 ए.एम के बाद ग्रहों की स्थिति में बदलाव कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ राशि वालों को जॉब में प्रमोशन और बिजनेस में नई परियोजनाओं की शुरुआत का लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ को उच्चाधिकारियों से मतभेद या कार्य का अधिक दबाव झेलना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत और सफलता से जुड़ा है। प्रेम संबंधों में मधुरता के साथ-साथ संयम और संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। आज के दिन धार्मिक उपाय, जैसे दान-पुण्य और मंत्र जाप, ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में मदद करेंगे। शुभ रंगों और अंकों का उपयोग भी आज आपके भाग्य को संवार सकता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है। ऐसे में पढ़ें 8 अप्रैल 2025 का राशिफल।

आज का राशिफल 8 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 8 April 2025)

मेष - 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा पंचम हैं। आज का दिवस बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रोमोशन व सफलता का है। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब वर्क को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • शुभ अंक - 03 व 09।

वृष - 07:55 ए.एम के बाद गुरु इसी राशि में व चंद्रमा चतुर्थ हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट से भरे रहने की संभावना है। वर्क लोड रहेगा, टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग - हरा व आसमानी।
  • शुभ अंक - 05 व 08।

मिथुन - सूर्य दशम गोचर व चंद्रमा प्रातःकाल 07:55 ए.एम के बाद सिंह राशि में रहकर सफलता देंगे। आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।

  • आज का उपाय - श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • शुभ रंग - हरा व बैंगनी।
  • शुभ अंक - 03 व 08।

कर्क - 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा द्वितीय रहेंगे। जॉब में लगातार बेहतर परिणाम देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्रों के कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में यात्रा का संयोग बन सकता है। कॅरियर निर्माण में मेहनत व आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय -श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप करें। तिल का दान पुण्यदायी है।
  • शुभ रंग -सफेद व लाल।
  • शुभ अंक - 03 व 09।

सिंह - 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा आज इसी राशि में हैं। आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान करें।

  • आज का उपाय - तिल व उड़द का दान श्रेष्ठ दान है। श्री सूक्त का पाठ करें।
  • शुभ रंग - पीला व लाल।
  • शुभ अंक - 01 व 03।

कन्या - 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा द्वादश हैं। गुरु वृष व शनि कुम्भ में हैं। बिजनेस फील्ड के लोग लाभ में होंगे। आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।

  • आज का उपाय - मूंग का दान करें। भगवान हनुमान को प्रसाद अर्पित करें। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
  • शुभ रंग -नीला व बैंगनी।
  • शुभ अंक -03 व 06।

तुला - 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा दशम रहकर जांब में प्रोमोशन को लेकर लाभान्वित करेंगे। बिजनेस में आपकी कार्य शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।

  • आज का उपाय - घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। गुड़ व मूंग का दान करें।
  • शुभ रंग -बैंगनी व नीला।
  • शुभ अंक - 04 व 07।

वृश्चिक - 07:55 ए.एम के बाद कर्क का मंगल व वृष के गुरु का आशीर्वाद बिजनेस में प्रगति से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा।

  • आज का उपाय - भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पक्षियों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग - लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक - 02 व 06।

धनु - सूर्य इसी राशि से चतुर्थ में व 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा सिंह में हैं। बिजनेस में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। अपनी पर्सनालिटी को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।

  • आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है।
  • शुभ रंग -नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

मकर - जॉब वर्क पहले से बेहतर होगा। गुरु पंचम व चंद्रमा अष्टम है। 07:55 ए.एम के बाद आप एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय - शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। मूंग का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी।
  • शुभ अंक - 03 व 06।
  • शुभ रंग - बैंगनी व हरा।

कुंभ - 07:55 ए.एम के बाद चंद्रमा सप्तम व शनि इसी राशि में हैं। बिजनेस में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।

  • आज का उपाय - भगवान शिव की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें।
  • शुभ रंग - नीला व हरा।
  • शुभ अंक - 04 व 08।

मीन - छात्रों को सफलता मिलेगी। बिजनेस डील अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। आपके जीवन में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी।

  • आज का उपाय - भगवान कृष्ण की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • शुभ रंग - लाल व पीला।
  • शुभ अंक - 03 व 09।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article