राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: वृषभ राशि वाले आज अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो परेशान हो सकते हैं, जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 7, 2024, 06:07 AM IST

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024: मेष राशि वालों के लिए सफलता का समय है तो वृषभ राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

Aaj Ka Rashifal 7 April 2024

मेष- मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। यह सफलता का समय है। जॉब के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें व मूंग का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी शुभ अंक --01 व 02

वृष- जॉब में प्रोग्रेस की सम्भावना है। छात्र तनाव से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा । आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद, शुभ अंक --04 व 06

मिथुन- जॉब के लिए महत्व रहने वाला दिवस है। आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व आसमानी। शुभ अंक --04 व 05

कर्क- परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार बेहतर कार्य में लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेमी संग घूमने जाएं। आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग- लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --06 व 08

सिंह- आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---सूर्य उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक--01 व 02

कन्या- आप बहुत ही भाग्यशाली व्यक्ति हैं। फ़िल्म व फाइनेंशियल फील्ड में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय ---माता -पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मसूर की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व नीला । आज का शुभ अंक --07 व 08

तुला- बैंकिंग व फ़िल्म से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब में पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक ---06 व 08

वृश्चिक- बिज़नेस में किसी न्यू डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। पिता व बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --07 व 08

धनु- जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे वहीं आर्थिक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --गुड़ व चने का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --01 व 02

मकर- जॉब में संघर्ष है। करियर में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप विद्वान व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान सहायक है। शुभ अंक -आसमानी व सफेद। आज का शुभ अंक -05 व 07

कुम्भ- बैंकिंग संबंधित किसी वर्क से परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। व्यवसाय में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक --05 व 08

मीन -व्यवसाय को लेकर खुशी रहेगा। सकारात्मक सोच ही बिजनेस सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा। आज का उपाय ----सूर्य व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। चने की दाल का दान सहायक है। आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article