Aaj ka Rashifal (06 जून 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष वाले जातकों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इस राशि के लोगों के लिए आज हनुमान जी की उपासना करने तो तिल -गुड़ का दान करने का उपाय फलदायक हो सकता है। वहीं कन्या वाले लोगों का किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। कुम्भ वाले जातक बिजनेस से खुश रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा तो आप यहां से पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं।
06 जून का राशिफल
मेष - 08;08 pm के बाद चन्द्रमा सप्तम व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। गुरु शिक्षा व ज्ञान का कारक ग्रह है। छात्र सफल रहेंगे। समय सफलता का है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें व तिल -गुड़ का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व लाल। शुभ अंक - 03 व 09
वृष- व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। 08:08 रात्रि के बाद खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। क्रोध व तनाव से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा , फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग -- हरा व सफेद शुभ अंक -- 04 व 07
मिथुन- 08:08 pm के बाद चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए शुभ है। गुरु इसी राशि में है।छात्रों के लिए महत्व रहने वाला है। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें।शुभ रंग -- सफेद व आसमानी । शुभ अंक -- 03 व 08
कर्क-परिवार सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। 08;08 pm के बाद चतुर्थ चन्द्रमा शुभ है। अब सफलता मिल रही है। अभी प्रोमोशन का वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --- शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें। शुभ रंग ---सफेद व लाल। आज का शुभ अंक --03 व 06
सिंह-सुर्य वृष व 08.08pm के बाद चन्द्रमा तुला में है। आप व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -- पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक--07 व 08
कन्या- 08:08 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय है। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। शुक्र व बुध फाइनेंशियल फील्ड में आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --- बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला । आज का शुभ अंक --04 व 08
तुला-बैंकिग व आईटी जाँब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। 08;,08 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जाँब की पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक ---04 व 07
वृश्चिक- रात्रि 08;08 के बाद व्यय यानी द्वादश गोचर चन्द्रमा व गुरु अष्टम है। जाँब में ऑफिस के डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय -- भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व पीला । आज का शुभ अंक --02 व 06
धनु- गुरु सप्तम है। 08:08 pm के बाद चन्द्रमा एकादश है। कर्क व मिथुन के मित्रों का सहयोग रहेगा। जाँब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे वहीं दैविक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल का दान लाभदायक है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --02 व 09
मकर- आईटी व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस है। 08;08 pm के बाद चन्द्रमा दशम है। जाँब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय -- श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। सात अन्न का दान सहायक है। शुभ रंग- -आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ-चन्द्रमा शुभ रहेगा। नवम यानी भाग्य भाव में चन्द्रमा मजबूत रहता है। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। जाँब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व आसमानी। आज का शुभ अंक --03 व 07
मीन- गुरु चतुर्थ व 08:08 रात्रि के बाद चन्द्रमा अष्टम गोचर में है। जाँब में सफलता व प्रोमोशन को लेकर खुशी रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। उच्चाधिकारियों का योगदान लाभ देगा। आज का उपाय - ब्रम्ह मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ फल दायक है। आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
