Aaj Ka Rashifal 6 April 2025 (आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025): राम नवमी का पावन पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत ही शुभ और ऊर्जा प्रदान करने वाला दिन माना जाता है। इस विशेष दिन पर सभी राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति नई दिशा और संभावनाओं की ओर इशारा करती है। भगवान राम के जन्मोत्सव पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समस्त राशियों पर देखने को मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिए ये दिन विशेष मंगलकारी रहेगा वहीं वृष राशि वालों को जॉब में लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत शुभ है, वहीं कर्क राशि वालों को लव लाइफ में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सिंह राशि के जातक अपनी ऊर्जा के सही उपयोग से लाभ पा सकते हैं जबकि कन्या राशि वालों को आकस्मिक धनलाभ संभव है। तुला व वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन यात्रा व बिजनेस में सफलता लेकर आएगा। धनु व मकर राशि के जातक लव लाइफ और जॉब में सुखद अनुभव करेंगे। कुंभ राशि वालों को पारिवारिक समस्याओं के समाधान मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। मीन राशि वालों के लिए यह दिन जॉब में प्रगति और मानसिक शांति का है। राशियों से जुड़ी अधिक जानकारी को जानने के लिए पढ़ें 6 अप्रैल 2025 का राशिफल यहां।
आज का राशिफल 6 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 6 April 2025)
मेष - श्री राम नवमी का पावन पर्व है। आज भगवान राम की कृपा से सब मंगल होगा। भगवान राम की उपासना करें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब के लिए समय संघर्ष का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि एकाएक धार्मिक यात्रा का संयोग बने।लव लाइफ के लिए समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक - 03 व 09।
वृष - आज श्री राम नवमी को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में हैं। जॉब में बड़े लाभ की संभावना है। बिजनेस में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
- आज का उपाय - दही व जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व नीला।
- शुभ अंक - 02 व 03।
मिथुन - श्री रामनवमी शुभ है। चंद्रमा द्वितीय व गुरु द्वादश हैं। आज का दिन स्टुडेंट्स के लिए बहुत बेहतर रहने वाला है। जॉब के लिए आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु के अवतार भगवान राम की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 02 व 07।
कर्क- आज श्री रामन वमी के दिन चंद्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिवस मंगलमय हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। क्रोध पर नियंत्रण करें। यात्रा के लिए बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
- आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर कुशोदक से जलाभिषेक करें। मसूर का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 02 व 09।
सिंह - रामनवमी के दिन सूर्य अष्टम व चंद्रमा व्यय भाव में हैं। स्टूडेंट्स कॅरियर को और बेहतर करने के प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सात अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। गुरु का आशीर्वाद लें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 03।
कन्या - राम नवमी को सूर्य सप्तम व चंद्रमा एकादश हैं, आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में सफलता है।
- आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - आसमानी व नीला।
- शुभ अंक - 03 व 09।
तुला - श्री राम नवमी को चंद्रमा दशम व सूर्य षष्ठम हैं। जॉब से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग श्वांस रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
- आज का उपाय - भगवान हनुमान की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- शुभ रंग - हरा व सफेद।
- शुभ अंक - 02 व 08।
वृश्चिक - श्री राम नवमी को चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर करेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर मन खुश रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
- आज का उपाय - माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 03 व 07।
धनु - चंद्रमा अष्टम व गुरु षष्ठम है। आज जॉब में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। बिजनेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से अब मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
- आज का उपाय - श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 02।
मकर - श्री रामनवमी के पावन पर्व पर चंद्रमा सप्तम बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। जॉब में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
- आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें। फलों का दान सहायक है।
- शुभ अंक - नीला व हरा।
- शुभ अंक - 02 व 08।
कुंभ - आज रामनवमी के दिन षष्ठम चंद्रमा व्यवसाय में प्रगति से खुश कर सकते हैं। सूर्य द्वितीय हैं।कुछ पारिवारिक समस्याओं को हल करने में सफल रहेंगे। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
- आज का उपाय - शिवलिंग का कुशोदक से जलाभिषेक करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 03 व 09।
मीन - श्री रामनवमी के पावन पर्व पर सूर्य इसी राशि में व चंद्रमा पंचम मंगलमय हैं। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा।
- आज का उपाय - माता दुर्गा जी के 108 नामों का जप करें। धार्मिक पुस्तकों का दान सहायक है।
- शुभ रंग - पीला व गुलाबी।
- शुभ अंक - 01 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
