Aaj ka Rashifal (05 जून 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है, हालांकि प्यार के साथ साथ करियर पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं तुला राशि वालों के लिए न्यू बिजनेस डील लाभान्वित रह सकती हैं। धनु राशि वालो को स्वास्थ्य में नेत्र या स्किन प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। मीन राशि के लोगों के लिए मूंग व उड़द का दान करना आज का सिद्ध उपाय होगा। राशिफल अनुसार यहां देखें आपका आज का शुभ रंग तो अंक क्या होता है। और अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा तो आप यहां से पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं।
मेष-राशि स्वामी मंगल कर्क यानी चतुर्थ व चन्द्रमा खष्ठम शुभ है। गुरु व शनि प्रभाव अनुकूल है। आर्थिक लाभ होगा। बेवज़ह परेशान मत हों। अब समय बेहतर व अनुकूल आ गया है। तनाव से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा व शुक्र आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय -बिजनेस में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक --02 व 09
वृष-आज का दिन जाँब प्रोग्रेस में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। चन्द्रमा पँचम शुभ हैं। बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मेडिटेशन करें। आफिस में आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। व्यवसाय में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -उड़द का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -03 व 09
मिथुन- चन्द्रमा चतुर्थ घर परिवार के लिए मङ्गलमय है। चन्द्रमा व शुक्र मैनेजमेंट, मीडिया व बैंकिंग जाँब के लिए मंगलमय है। कॅरियर में परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जाँब में प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - स्टूडेंट्स मन की एकाग्रता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व बैगनी। शुभ अंक -03 व 06
कर्क- चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। गुरु द्वादश हैं। जाँब में लगातार कुछ नवीन वर्क की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन व्यावसायिक मीटिंग से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नेत्र रोग की संभावना रहेगी। आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें।तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 08
सिंह- सूर्य सप्तम गोचर करके बिजनेस व कॅरियर में शुभ फल देते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी वृष व कर्क राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय - मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान श्रेष्ठ पुण्य है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 07
कन्या-इस राशि का चन्द्रमा भावुकता देता है। गुरु मिथुन व शनि मीन में हैं। आपके दया व करुणा भाव का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। ऑफिस में अपने कार्यों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जाँब में मीन राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ तथा तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक - 03 व 06
तुला- राशि स्वामी शुक्र व व चन्द्रमा का सुंदर द्वादश गोचर धार्मिक यात्रा के लिए मङ्गलमय है। न्यू बिजनेस डील आपको लाभान्वित करेगी। किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ तथा तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक - 02 व 07
वृश्चिक- गुरु अष्टम व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव के गोचर में हैं। चन्द्रमा व गुरु फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन करवाएगा।मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। शनि पँचम है, संतान की प्रगति को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09
धनु- शनि चतुर्थ ,चन्द्रमा दशम व गुरु सप्तम शुभ है। व्यवसाय में होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में नेत्र या स्किन प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज का उपाय - घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें।इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -04 व 07
मकर-गुरु खष्ठम, शनि तृतीय व चन्द्रमा नवम होकर शुभ फल देगा। जाँब में प्रोमोशन का प्रयास करते रहें। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। शुभ अंक -01 व 02
कुम्भ-आप व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। अनचाही जल्दबाजी व कार्यों की अधिकता आपको तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय - भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07
मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा सप्तम है। जो स्टूडेंट्स ऐडमिसन के लिए परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा । परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । शनि इसी राशि में हैं। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर होगी। आज का उपाय -मूंग व उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 02