Aaj Ka Rashifal 5 April 2025 (आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025): नवरात्रि के अष्टमी तिथि को देवी महागौरी की आराधना की जाती है, जो भक्तों को शक्ति, समृद्धि और शांति प्रदान करती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूपों में पड़ रहा है। चंद्रमा तृतीय, पंचम या द्वादश भाव में स्थित होकर मन, स्वास्थ्य और संचार पर प्रभाव डाल रहा है, वहीं सूर्य का स्थान भी प्रोफेशनल और व्यक्तिगत जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए रुका हुआ धन मिलने की संभावना है, वहीं कुछ को करियर और शिक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
लव लाइफ में भावनात्मक संतुलन बनाकर चलना अनिवार्य है, क्योंकि अधिक इमोशन नुकसान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह दिन सतर्कता बरतने का संकेत देता है, विशेषकर स्किन और नेत्र संबंधी समस्याओं के लिए। विद्यार्थियों को ध्यान, योग और समय प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में राशियों से जुड़ी अधिक जानकारी को जानने के लिए यहां पढ़ें आज का राशिफल।
आज का राशिफल 5 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 5 April 2025)
मेष - नवरात्रि अष्टमी को चंद्रमा तृतीय भाव में है। आज रोग निवारण हेतु माता की उपासना की सर्वोत्तम तिथि है। जॉब में मनमाफिक प्रोमोशन नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब सब बेहतर होगा। सूर्य का द्वादश गोचर लाभ देगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें।
- आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ अंक - 02 व 09।
- शुभ रंग -पीला व नारंगी।
वृष - नवरात्रि में आज अष्टमी को बिजनेस में रुके धन का आगमन होगा। इस समय गुरु इसी राशि में है। चंद्रमा तृतीय घर में मंगल प्रदान करने वाला है। ऑफिस कार्यों में भाग दौड़ से भरे रहने की संभावना है। ऑफिस में क्रोध से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चंद्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
- आज का उपाय - नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा करते रहें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 02 व 09।
मिथुन - द्वादश गुरु व इस राशि के चंद्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें।
- आज का उपाय - माता दुर्गा के 108 नाम का जप पुण्यदायी है।
- शुभ रंग - आसमानी व नीला।
- शुभ अंक - 05 व 08।
कर्क - द्वादश चंद्रमा व नवम सूर्य शुभ हैं। जॉब में अभी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स के कॅरियर में टाइम मैनेजमेंट से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। गुरु रुका धन दे सकता है।
- आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना करते रहें। मसूर का दान शुभ है।
- शुभ अंक - 03 व 08।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
सिंह - नवरात्रि में अष्टमी माता दुर्गा जी का आशीर्वाद आपके साथ है। मीन के सूर्य व अष्टम चंद्रमा शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। इस भाव से चौथा सूर्य पॉलिटिकल सफलता देगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए घर में विवाह की बात करें। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 09।
कन्या - इस राशि से दशम भाव के चंद्रमा सप्तम सूर्य व नवम गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे। जॉब प्रोमोशन से खुश रह सकते हैं। परिवार में अपने कर्तव्य का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। पिता की सहायता आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
- आज का उपाय -सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।
- शुभ अंक - 04 व 07।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
तुला - नवरात्रि अष्टमी को नवम चंद्रमा व मीन के सूर्य नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट्स से लाभ होंगे। जॉब परिवर्तन को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में यात्रा का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय - अकारण भावुकता से बचें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 02 व 07।
वृश्चिक - वृष का गुरु व इस राशि से पंचम सूर्य व मिथुन का चंद्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
- आज का उपाय - नवरात्र में सप्तश्लोकी दुर्गा का निरंतर पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ अंक - 01 व 02।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
धनु - नवरात्रि अष्टमी को चंद्रमा सप्तम है। सूर्य इसी राशि से चतुर्थ भाव में है। रुके धन का आगमन होगा। स्वयं को नकारात्मक चिंतन से दूर रखें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।
- आज का उपाय - दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- शुभ अंक - 01 व 09।
- शुभ रंग - नारंगी व हरा।
मकर - नवरात्रि के अष्टमी तिथि को शनि द्वितीय व चंद्रमा षष्टम स्वास्थ्य के लिए सुखकारी हो सकता है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।
- आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना आपकी सहायता करेगी। माता को लौंग अर्पित करें। तिल का दान करें।
- शुभ रंग - सफेद व हरा।
- शुभ अंक - 03 व 07।
कुंभ - नवरात्रि अष्टमी है। शनि इसी राशि में व चंद्रमा पंचम तथा सूर्य द्वितीय गोचर में हैं। बिजनेस वर्क से परेशान रह सकते हैं। चतुर्थ गुरु छात्रों के लिए शुभ है। कुछ रुके हुए कार्य पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। चावल व शक्कर का दान करें। शनि उपासन करें।
- शुभ रंग - बैंगनी व हरा।
- शुभ अंक - 02 व 03।
मीन - नवरात्रि के परम पावन अष्टमी दिवस को तृतीय गुरु व इस राशि के सूर्य तथा चतुर्थ चंद्रमा घर परिवार के लिए बहुत शुभ हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतिए। शुक्र गोचर के कारण विवाह की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर खुश में रहेंगे। जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
- शुभ रंग-नारंगी व हरा।
- शुभ अंक -02 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
