राशिफल

Aaj ka Rashifal (30-May-2025): आज इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके दिन का हाल

Aaj Ka Rashifal: 30 मई 2025, Friday Dhanu, Makar Aane Wale Aaj ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा लेकिन धनु राशि वालों के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। यहां से आप अपना पूरा राशिफल पढ़ें।

Image

aaj ka rashifal 30 may 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal (30 मई 2025): 30 मई के राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के जातक जॉब चेंज कर सकते हैं। वृष राशि वालों को वाणी पर संयम रखना है और साथ ही स्वास्थ्य सुख में लापरवाही से बचें। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। तो वहीं कन्या राशि वालों का किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। यहां से आप 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं।

1) मेष

चन्द्रमा - गुरु एकसाथ तृतीय व शनि द्वादश गोचर में हैं। जाँब चेंज करने का प्रयास करते रहें। सफलता समय लेती है। मन माफिक करियर का समय आ गया है। छात्रों को अब तक प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिली तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला।शुभ अंक - 02 व 09

2) वृष

आज का दिन जाँब में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सुख में लापरवाही से बचें।सभी कार्य क्रमबद्व तरीके से करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ व तिल का दान करें।गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 01 व 03

3) मिथुन

आज का दिन जाँब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा -गुरु इसी राशि में हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें।सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 03 व 09

4) कर्क

चन्द्रमा -गुरु द्वादश हैं।जाँब में रुका कार्य बहुत जल्द पूर्ण कर सकते हैं। अभी बिजनेस में बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है।रिश्तों में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी, दूर घूमने जा सकते हैं। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। गुड़ व उड़द का दान करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शुभ रंग - पीला व सफेद। शुभ अंक - 04 व 07

5) सिंह

सूर्य दशम हैं। चन्द्रमा -गुरु एकादश हैं। आप भाग्य के धनी व्यक्ति हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को मेहनत पूर्वक पूर्ण कर लेते हैं।छात्रों को परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है।मित्रों व परिवार की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए डिनर पर जाएं। पॉलिटिक्स में आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय - मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। उड़द व गुड़ का दान श्रेष्ठ पुण्य है।शुभ रंग - नारंगी व पीला।शुभ अंक - 03 व 08

6) कन्या

चन्द्रमा - गुरु दशम है। जाँब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। आप पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी करते हैं।आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ व गुड़ का दान करें।शुभ रंग -सफेद व आसमानी।शुभ अंक --03 व 06

7) तुला

जाँब को लेकर खुश रहेंगे।कार्यों की अधिकता का तनाव मत लें।गुरु व चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में हैं। बिजनेस में आज नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति का दिवस है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य के लिए अच्छा दिवस है। आज का उपाय --क्रोध से बचें।तिल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --नीला व आसमानी।शुभ अंक --02 व 08

8) वृश्चिक

मङ्गल कर्क व चन्द्रमा -गुरु एकसाथ मिथुन में हैं।व्यवसाय में सफल रहेंगे।पारिवारिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करने से व्यावसायिक कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग --नारंगी व पीला।शुभ अंक --03 व 07

9) धनु

व्यवसाय में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। चन्द्रमा -गुरु सप्तम है। घर में किसी अनचाहे प्रॉब्लम को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। स्टुडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। आज का उपाय --भगवान को दूध ,कुशोदक व गंगाजल सपर्पित करें।इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।शुभ रंग --लाल व पीला।शुभ अंक -04 व 06

10) मकर

चन्द्रमा -गुरु खष्ठम है। जाँब में प्रगति की सम्भावनाओं के मार्ग खुलेंगे। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।माता को लौंग व मिश्री अर्पित करें। तिल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। शुभ अंक - 03 व 07

11) कुम्भ

आप जाँब में प्रगति से खुश रह सकते हैं। शनि द्वितीय व चन्द्रमा -गुरु पँचम छात्रों के लिए प्रगतिकारक है।जाँब प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।जाँब को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -- भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करने से भाग्यवृद्धि होती है। शुभ रंग -हरा व सफेद। शुभ अंक - 03 व 07

12) मीन

व्यवसाय में खुश रहेंगे। जाँब में पद परिवर्तन को लेकर परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा। व्ययवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य का स्थान नहीं होता। आज का उपाय - श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें तथा अनार का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद।शुभ अंक --02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article