राशिफल

राशिफल 30 अप्रैल 2025: इस अक्षय तृतीया मां लक्ष्मी 5 राशियों पर रहेंगी मेहरबान, चेक करें क्या आपकी राशि है इनमें शामिल

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 30 April 2025): आज अक्षय तृतीया है। ये दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। आज के राशिफल से आप जानेंगे इस दिन किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा तो किन्हें हो सकती है हानि।

aaj ka rashifal

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 30 April 2025): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ है। जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा। वृषभ राशि वाले नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। क्रोध पर संयम रखना होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। अब पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

May Rashifal 2025

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Rashifal 30 April 2025)

मेष-आज चन्द्रमा -गुरु द्वितीय व शनि व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में नवीन अवसरों का सुखद संयोग प्राप्त होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें थीं, जिसका समाधान आज हो जाएगा। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे।यात्रा करना आपके लिए हितकर रहेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक -02 व 09

वृष- चन्द्रमा -गुरु इसी राशि में व शनि एकादश हैं। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। घर में अपने दायित्व पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --गाय को केला व गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 08

मिथुन-आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन बिजनेस के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।शुभ रंग --लाल व आसमानी। आज का शुभ अंक --03 व 08

कर्क-आज व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। जॉब प्रोग्रेस में आशातीत सफलता नहीं मिल रही है लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। करियर में सुखद मोड़ आ सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। आज का उपाय ---श्री सूक्तम का पाठ करें। शुभ रंग --आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक --03 व 06

सिंह- सूर्य मेष व चन्द्रमा -गुरु वृष में हैं। बैंकिंग, रियल स्टेट व गारमेंट्स बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। छात्र सफलता के लिए स्टडी व आत्मबल को मजबूत करे। जॉब में अपना वर्क और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें व अनार का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला।आज का शुभ अंक --01 व 03

कन्या-मंगल व चन्द्रमा दिवस को धार्मिक कार्यों से मंगलमय करेंगे। छात्र करियर की अग्रिम योजनाओं को टालें मत, सकारात्मक दिशा में कार्य करें। यह कार्य ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --शिवलिंग पर गंगाजल व बेलपत्र अर्पित करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 07

तुला-- मैनेजमेंट,आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। धार्मिक सतसंग आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। आज का शुभ अंक --03 व 07

वृश्चिक- मंगल व शनि बिज़नेस में न्यू डील को स्ट्रांग कर सकते हैं। आर्थिक उन्नयन से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ अंक --04 व 05। आज का शुभ रंग -लाल व पीला

धनु- खष्ठम गुरु व चन्द्रमा अनुकूल है। आर्थिक सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंटस अध्ययन को और बेहतर करें। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें। शुभ अंक --01 व 09। आज का शुभ रंग --हरा व सफेद।

मकर-शनि तृतीय व गुरु -चन्द्रमा पंचम हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। परिश्रम बढ़ा दें। अपनी धार्मिक व आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय ---भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08

कुम्भ-आप जॉब को लेकर खुश व जॉब में कार्यों की अधिकता से बिजी रह सकते हैं। चन्द्रमा व गुरु एकसाथ चतुर्थ गोचर में हैं। न्यू बिजनेस डील के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें। शुभ अंक --05 व 06। आज का शुभ रंग -हरा व सफेद

मीन-व्यवसाय को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। शनि इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व गुरु एकसाथ तृतीय गोचर कर रहे हैं। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों व पिता का बहुत योगदान रहेगा। किसी न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर संभावित है। आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड के पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। शुभ रंग --लाल व पीला। आज का शुभ अंक --02 व 09

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article