Aaj ka Rashifal (03 जून 2025): राशिफल के अनुसार, वृष राशि वाले जॉब में तनाव से बचें। मेष राशि वालों की आज लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। कन्या राशि के जातकों को बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। वहीं, धनु राशि वालों को आज दान करना चाहिए। कुम्भ राशि वाले परिवार में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपका दिन कैसा रहेगा तो आप यहां से पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं।
03 जून का राशिफल-
1) मेष- ज्येष्ठ मङ्गल के दिन इस राशि से चतुर्थ मङ्गल तथा पंचम चंद्रमा छात्रों के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा, यात्रा महत्वपूर्ण है। जाँब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आज का उपाय - जीवन में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक - 02 व 09। शुभ रंग - लाल व सफेद
2) वृष- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। आज का दिन करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में तनाव से बचें। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - भगवांन शिव जी की पूजा करते रहें, अन्न व फल का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 02 व 09
3) मिथुन- सूर्य इसी राशि से द्वादश गोचर में है। चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। इस राशि में गोचर करते गुरु रुके धन का आगमन कराने वाले हैं। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 03 व 09
4) कर्क- द्वादश गुरु तथा द्वितीय चन्द्रमा छात्रों के लिए हितकर है। धार्मिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - शिव उपासना करें। चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 03 व 09
5) सिंह- इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा व एकादश स्थान का गुरु मंगलमय है। व्यवसाय में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य हेतु उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय - ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 09
6) कन्या- द्वादश चन्द्रमा व दशम गुरु छात्रों के करियर में लाभ देगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य करने का समय है। मेष, कन्या व तुला राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। आज का उपाय - मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग - नीला व आसमानी। शुभ अंक - 05 व 08
7) तुला- राशि स्वामी शुक्र वित्त्तीय लाभ देंगे। एकादश चन्द्रमा व नवम गुरु बिजनेस व जाँब में प्रगति देगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा अन्न व तिल का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 03 व 08
8) वृश्चिक- राशि स्वामी मङ्गल नवम आर्थिक सुख मे बड़ी उपलब्धि दे सकता है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जॉब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। लाल वस्त्रों का दान भी करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 03 व 07
9) धनु- शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा नवम गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर में प्रगति से खुश रहेंगे। प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। अन्न, फलों व वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी।शुभ अंक - 02 व 03
10) मकर- खष्ठम गुरु व चन्द्रमा अष्टम मंगकमय है। अब स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 04 व 06
11) कुम्भ- सप्तम चन्द्रमा व मिथुन के गुरु जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। परिवार में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।ऑफिस में बातचीत से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ व अन्न सहित फलों दान करते रहें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 04 व 09
12) मीन- आज गुरु चतुर्थ तथा चन्द्रमा रोग भाव तथा शनि इसी राशि में गोचर करके प्रत्येक कार्य मङ्गलमय करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य सुख प्रभावित कर सकते हैं। जॉब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन मङ्गलमय है। आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
