28 June 2025 Rashifal (आज का राशिफल 28 जून 2025): आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। राशिफल कहता है कि आज वृष राशि वालों को नौकरी बदलने का विचार आ सकता है तो कर्क राशि वालों के जातकों के घर में गार्जियन से उनके विवाह की बात कर सकते हैं। धनु राशि वालों के बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। यहां पढ़ें 12 राशियों का राशिफल-
28 जून का राशिफ़ल-
1) मेष- आज शनि द्वादश, चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु तृतीय हैं। जाँब सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जाँब प्रोमोशन में कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।हेल्थ बहुत बेहतर रहेगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। आज का शुभ अंक - 01 व 02
2) वृष- चन्द्रमा तृतीय व शनि मीन गोचर में है। जाँब चेंज का विचार आ सकता है। क्रोध का त्याग करें। छात्र कॅरियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशन पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। रिश्तों के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा।तिल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। आज का शुभ अंक 03 व 07
3) मिथुन- दशम शनि, द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि के गुरु जाँब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। कॅरियर प्रोग्रेस के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।धार्मिक यात्रा प्रभाव का अच्छा रहेगा।रुका हुआ धन प्राप्त होगा।किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करना बेहतर रहेगा।अनार का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी ।आज का शुभ अंक --04 व 07
4) कर्क- गुरु व्यय भाव में रहेंगे।शनि नवम व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं।जाँब में सफलता है। आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय-- हनुमान जी की उपासना जरूरी है।हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।शुभ रंग --पीला व लाल ।आज का शुभ अंक --03 व 06
5) सिंह- गुरु एकादश व चन्द्रमा व्यय भाव में है।यात्रा कर सकते हैं।छात्रों को विदेश अध्ययन में कामयाबी मिलेगी। कॅरियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का दर्शन करें व पिता का आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए खान पान में परहेज लाएं।छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें व सकारात्मक कार्य करें। आज का उपाय -फलों का दान करें।श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।शुभ रंग -लाल व नारंगी /आज का शुभ अंक -04 व 06
6) कन्या- एकादश चन्द्रमा व दशम सूर्य -गुरु शुभ फल देंगे। जाँब में सफलता है।स्वास्थ्य सुख को लेकर परेशान होने की बात नहीं है।सब बेहतर होगा।व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर सही कार्य करें।मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। उनका कॅरियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।मूंग का दान उचित है।शुभ रंग --नीला व बैगनी।शुभ अंक -04 व 08
7) तुला- सूर्य -गुरु भाग्य भाव में हैं।चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव यानी कर्म गोचर में है।चन्द्रमा व गुरु आपको लाभान्वित करेंगे।आपकी बिजनेस कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।लव लाइफ बेहतर गुजरेगी।किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।तिल व चावल का दान करें। शुभ अंक -02 व 07।आज का शुभ रंग --पीला व लाल
8) वृश्चिक- राशि स्वामी मङ्गल दशम व कर्क का चन्द्रमा गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ है।जाँब को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं । सायंकाल के बाद कोई नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है।स्टूडेंट्स का मन आत्मबल की ऊर्जा से भरा रहेगा।संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।तिल व फलों का दान करें।शुभ रंग --नारंगी व लाल।शुभ अंक -05 व 08
9) धनु- सप्तम सूर्य- गुरु व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है।राहु गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जाँब में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।बिजनेस में लाभ है।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न सहित फलों का दान करें।शुभ अंक -04 व 08आज का शुभ रंग --पीला व लाल
10) मकर- शनि तृतीय व सूर्य खष्ठम हैं। भाग्य भाव का चन्द्रमा बिजनेस तथा बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब से सम्बद्ध जातकों को सफल करेगा। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें।आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।लव लाइफ सफल रहेगी।आज का उपाय -- श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। ।शुभ रंग- हरा व नीला ।शुभ अंक -03 व 07
11) कुम्भ- पँचम गुरु व द्वितीय शनि बिजनेस में लाभ देँगे। आप बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू स्रोत को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।चन्द्रमा अष्टम लेकिन सूर्य पँचम शुभ हैं। जाँब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है।घरेलू विवाद हो सकता है।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक किसी बड़े संत के गृह आगमन का संयोग बना सकता है। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ व तिल तथा गुड़ का दान करें।शुभ रंग -बैगनी व हरा।शुभ अंक -05 व 06
12) मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ होकर घर के लिए शुभ है।सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए मङ्गलमय हैं। शनि इसी राशि में हैं।बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा।जाँब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है।।लव लाइफ में विवाह संभावित है। सत्य की राह पर चलें।हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।उड़द का दान करें।शुभ रंग --पीला व नारंगी।आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
