Aaj Ka Rashifal 27 October 2024: रविवार के दिन वृष राशि के जातक को आज का दिन जॉब में नवीन सम्भवनाओं से भरे रहने की सम्भावना है। वहीं कर्क राशि वालों को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन कन्या राशि के जातक को व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। मकर राशि वालों को लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा। मीन राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
जॉब में बड़ी प्रगति आना सम्भव है। चन्द्रमा पंचम गोचर करके छात्रों के लिए शुभ है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -व्यवसाय में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
चन्द्रमा चतुर्थ हैं। आज का दिन जॉब में नवीन सम्भवनाओं से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके समाधान के लिए हनुमान जी की पूजा करते रहें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
मिथुन
आज चन्द्रमा द्वितीय व गुरु द्वादश हैं। जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। सात अन्न मन्दिर में दान करें।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -कालभैरव स्तोत्र का पाठ करें। पीले फलों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
कर्क
चन्द्रमा द्वितीय हैं। व्यवसाय सम्बन्धी नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब में प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं और बजरंगबली के विग्रह की तीन परिक्रमा करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।
शुभ रंग - लाल व पीला
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। आप जॉब में किसी विशेष सफलता को लेकर उत्साह में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -धार्मिक पुस्तको का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।
शुभ रंग -हरा व पीला।
शुभ अंक -01 व 09
कन्या
चन्द्रमा एकादश है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। गुरु व मङ्गल अनुकूल हैं। छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही उनको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। ताम्र पात्र का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 07
तुला
दशम चन्द्रमा सफलता देंगे। शनि पंचम हैं। स्टडी को लेकर छात्र सफल होंगे। जॉब से संतुष्टि रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी।
आज का उपाय -घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
चन्द्रमा दशम गोचर करके कर्म स्थान को स्ट्रांग कर रहा है। कहीं दूर धार्मिक यात्रा पर जाने का मन होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नीला।
शुभ अंक -02 व 09
धनु
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा नवम है। जॉब सम्बंधित कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब को लेकर तनाव सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें।
आज का उपाय -कार्तिक माह में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
शुभ अंक -02 व 09
मकर
अष्टम चन्द्रमा रोग दे सकता है। शनि व्यवसाय में लाभ देंगे।आप संघर्षशील व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा। खान पान सही रखें।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -07 व 08
कुम्भ
सप्तम चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु मङ्गलमय है। आप का करियर प्रोग्रेस की तरफ है। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। उदर विकार व नेत्र स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दे सकते हैं।प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।आज का उपाय --भैरो जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करे ।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 08
मीन
तृतीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा मङ्गलमय है। व्यापार में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जॉब प्रोमोशन का प्रयास अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -बड़े का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप सफल होते हैं। गेंहू का दान करें।
शुभ अंक -01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
