राशिफल

Aaj ka Rashifal (27-May-2025): इन दो राशियों के छात्र को मिलेगी सफलता तो वृष राशि के जातक संग होंगे विवाद, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 27 मई 2025, Tuesday Dhanu, Makar Aane Wale Aaj ka Rashifal: राशिफल के अनुसार 27 मई का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि के जातकों की मुसीबत बढ़ सकती है। यहां से आप अपनी पूरा राशिफल पढ़कर जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Image

aaj ka rashifal 27 may 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal (27 मई 2025): 27 मई के राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के जातकों के व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे तो वहीं वृष राशि के जातकों को क्रोध पर संयम रखना है। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। सिंह राशि वालों को आज लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाना चाहिए। मकर राशि के जो जातक साइनस के पेशेन्ट हैं, वो सचेत रहें। यहां से 12 राशि के जातक अपना पूरा राशिफल जान सकते हैं।

Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi-

1) मेष

आज सूर्य - चन्द्रमा वृष में हैं। आज जाँब सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे। स्टूडेंट्स कॅरियर में प्रोग्रेस के लिए परफॉर्मेंस बेहतर करें। युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें, आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ व फलों दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 01 व 09

2) वृष

सूर्य - चन्द्रमा इसी राशि में है। जाँब में कुछ परेशानी संभावित है, विवाद की सम्भावना है। कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका संवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मसूर की दाल का दान करे। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 05 व 08

3) मिथुन

जाँब के लिए कोई नए प्रोजेक्ट का समावेश होने वाला है। चन्द्रमा द्वादश है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।फलों का दान लाभ करेगा। शुभ रंग - आसमानी व नीला। शुभ अंक - 02 व 09

4) कर्क

छात्र सफल रहेंगे। चन्द्रमा -सूर्य वृष में हैं। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं। जाँब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलता मिल रही है। फ़िल्म, बैंकिंग व मीडिया के लोग जाँब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद । शुभ अंक - पीला व लाल

5) सिंह

बिज़नेस में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे तथा बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। राशि स्वामी सूर्य चंद्रमा दशम है। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय - श्री कृष्ण उपासना करें व सप्त अन्न का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना भी करें। शुभ रंग - हरा व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 02। शुभ रंग - लाल व नारंगी

6) कन्या

जाँब में आपकी कार्यशैली सबको चमत्कृत कर देती है। सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ भाग्य भाव में है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी।धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला। शुभ अंक - 04 व 06

7) तुला

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जाँब में नवीन पद को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 05 व 09

8) वृश्चिक

मङ्गल कर्क व शनि मीन में है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। मङ्गल व गुरु व्यवसाय में लाभ दिलाता है। जाँब परिवर्तन का मन होगा।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सूर्य - चन्द्रमा सप्तम में है। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी।आज का उपाय - श्री किष्किंधाकांड का पाठ लाभप्रद रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद। शुभ अंक - 04 व 08

9) धनु

सप्तम गुरु व खष्ठम चन्द्रमा सपोर्टिंग है। शुक्र व बुध का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। स्टूडेंट्स एक समय में एक ही कार्य करें। ऑफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक परेशान रह सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें।गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।तिल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी

10) मकर

खष्ठम गुरु व तृतीय शनि घर परिवार के लिए मंगलमय है। लव लाइफ में इमोशन से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में साइनस के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा। आज का उपाय - शिवलिंग को गंगा जल, कुशोदक, दही व शहद अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 03 व 07

11) कुम्भ

जाँब प्रोग्रेस को लेकर उत्त्साहित रह सकते हैं। किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। शुभ अंक - 03 व 07

12) मीन

बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा -सूर्य तृतीय रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जाँब वर्क में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा।लव लाइफ को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। उदर विकार की संभावना है। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व सप्त अन्न का दान कष्टों से मुक्ति देगा। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article