Aaj Ka Rashifal (26 मई 2025): 26 मई के राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के स्टूडेंट्स जॉब का प्रयास कर सकते हैं। मिथुन राशि के करियर में प्रगति होगी। कर्क राशि के परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तुला राशि के जातकों के नवम गुरु बड़ी आर्थिक प्रॉब्लम हल कर सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही नहीं करनी है। यहां से आप अपने दिन के बारे में भी जान सकते हैं।
Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi-
1) मेष
सोमवती ज्येष्ठ अमावस्या को आज 01:41 pm के बाद सूर्य - चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय भाव में गोचर करके जाँब में नवीन अवसर दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। स्टूडेंट्स जाँब का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में मेष का गुरु तनाव दे सकता है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 01 व 03
2) वृष
इस राशि के चन्द्रमा व सूर्य व्यवसाय के लिए शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। जाँब में रुके धन का आगमन हो सकता है। शुक्र गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। आज का उपाय - गुड़ का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 04 व 09
3) मिथुन
चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में है। बुध बिजनेस के लिए मंगलमय है। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय है। करियर में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - उड़द व तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक - 02 व 08
4) कर्क
शुक्र व बुध अनुकूल है। 01:41 दोपहर के बाद चन्द्रमा-सूर्य एकादश भाव मे शुभ है। शुक्र व्यावसायिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध वित्तीय लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना तथा चावल का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 03
5) सिंह
चन्द्रमा दशम है। आप जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। गुरु व शुक्र आर्थिक लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा सम्भावित है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते है। राजनीति में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - गेंहू व गुड़ का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें व गुरु का आर्शीवाद लें। शुभ रंग - लाल व हरा। शुभ अंक - 01 व 02
6) कन्या
01:41 pm के बाद चन्द्रमा व सूर्य वृष में रहेंगे। शुक्र तथा बुध आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। मिथुन के गुरु जाँब व बिज़नेस के लिए अनुकूल हैं।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का शुभ रंग - नारंगी व हरा रंग शुभ है। आज का उपाय - गुड़ का दान करें। माता दुर्गा जी की उपासना करें।शुभ अंक - 04 व 08
7) तुला
शुक्र व बुध जाँब में प्रगति देंगे। नवम गुरु बड़ी आर्थिक प्रॉब्लम हल कर सकते हैं। शुक्र लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना व अन्न का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 05 व 07
8) वृश्चिक
अष्टम गुरु स्वास्थ्य खराब कर सकता है। राशि स्वामी मंगल नवम गोचर में है। आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चन्द्रमा बैंकिंग जाँब में सफलता देगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मङ्गल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी। आज का उपाय - मसूर का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं। माता का आशीर्वाद लें। असत्य मत बोलें। शुभ रंग - पीला व हरा। शुभ अंक - 01 व 03
9) धनु
शुक्र व बुध आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की पूजा करें तथा माता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 03 व 07
10) मकर
राशि स्वामी शनि तृतीय व चन्द्रमा - सूर्य पँचम शुभ फल दायक है। गुरु व चन्द्रमा धर्म को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें तथा हरे वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक - 02 व 07
11) कुंभ
सोमवती अमावस्या को गुरु पँचम छात्रों के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में है। आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है। शुक्र व बुध व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन आनन्दित रहेगा। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें । गाय को पालक खिलाएं। शुभ अंक - 05 व 08। शुभ रंग - हरा व नीला
12) मीन
सोमवती अमावस्या को इस राशि के शनि व द्वितीय चन्द्रमा-सूर्य धर्म के प्रति मङ्गलमय रहेंगे तथा शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
