राशिफल

26 June 2025 Rashifal: वृष राशि का होगा बड़ा नुकसान तो तुला राशि की बिगड़ेगी तबीयत, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

26 June 2025 Rashifal (​​आज का राशिफल 26 जून 2025): राशिफल कहता है कि आज वृष और वृश्चिक राशि के जातकों को क्रोध करने से बचना है तो वहीं मेष राशि को इमोशनल नहीं होना है। अगर आप भी अपने पूरे दिन का हाल जानना चाहते हैं तो यहां से राशिफल पढ़ सकते हैं।

Image

horoscope of all 12 zodiac signs in hindi

26 June 2025 Rashifal (आज का राशिफल 26 जून 2025): राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आज मेष राशि के लिए समय महत्वपूर्ण है। वृष राशि वालों कापरिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातक ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। मकर राशि वालों का स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले श्री सूक्त का पाठ करें। यहां से पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 26 June 2025 In Hindi-

1) मेष- मिथुन के चन्द्रमा - सूर्य व गुरु आर्थिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। अब प्रयास तेज करें। लाइफ में इमोशन से बचें। चन्द्रमा व शुक्र शुभ है। आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय - लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें।सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक - 01 व 03

2) वृष- चन्द्रमा द्वितीय मङ्गलमय व कॅरियर प्रोग्रेस के लिए अनुकूल हैं। एकसाथ सूर्य व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर स्वास्थ्य के लिए बहुत शुभ नहीं रहेंगे।पारिवारिक खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव व क्रोध से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय - अन्न व तिल का दान करें।ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 02 व 06

3) मिथुन- आज का दिन बिजनेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा व गुरु सूर्य के साथ इसी भाव में है। शनि दशम भाव में हैं। व्यवसाय के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना करें। मूंग व तिल का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला। शुभ अंक - 06 व 08

4) कर्क- चन्द्रमा - सूर्य इसी राशि से द्वादश भाव में हैं। जाँब प्रोमोशन में जैसा उम्मीद किये थे वैसी सफलता नहीं मिल पा रही है। यदि आप शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। एकादश गुरु आर्थिक शुभ है। आज का उपाय - श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। सफेद तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें। शुभ रंग - हरा व पीला। शुभ अंक - 02 व 09

5) सिंह- चन्द्रमा एकादश हैं। शनि मीन में हैं। आप व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करेंगे। सूर्य मेष में हैं इसलिए समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जाँब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय - फलों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 05 व 08

6) कन्या- चन्द्रमा व गुरु कर्म भाव में है। मीन के शनि शुभ हैं। टीचिंग बैंकिंग व आईटी जाँब से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आत्मबल व कार्य के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - तिल व उड़द का दान करें। हनुमान चालीस का सात बार पाठ करते रहें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 03 व 07

7) तुला- चन्द्रमा इसी राशि से सूर्य के साथ नवम यानी भाग्य भाव में हैं। बिजनेस व जाँब को लेकर खुश होंगे। पदोन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय - घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हनुमान चालीसा का 208 बार पाठ करें। क्रोध से बचें। शुभ रंग -हरा व बैगनी।शुभ अंक -02 व 08

8) वृश्चिक- चन्द्रमा - सूर्य अष्टम अनुकूल रहेगा। वाहन क्रय करने का मन होगा। ऑफिस में क्रोध व विवाद से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन आध्यात्मिक प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक - 01 व 09। शुभ रंग - सफेद व लाल

9) धनु- गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मिथुन में है। छात्र सफल रहेंगे। जाँब वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। मङ्गल स्वास्थ्य से कष्ट दे सकता है। धन व्यय बचाकर करें। गुरु व चन्द्रमा मङ्गलमय है। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 09

10) मकर- सूर्य -चन्द्रमा खष्ठम हैं। राशि स्वामी शनि तृतीय हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। किसी नए व्यावसायिक अनुबंध के सफल होने की उम्मीद है।चन्द्रमा तुला व गुरु वृष में है। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। आज का उपाय - शिवलिंग को बेल पत्र, गंगा जल व मधु अर्पित करें। तिल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग - हरा व सफेद। शुभ अंक - 02 व 06

11) कुम्भ- चन्द्रमा - गुरु पँचम भाव में है। शनि द्वितीय व गुरु पँचम हैं। जाँब में प्रोमोशन व पद परिवर्तन में विलम्ब से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। शुभ अंक - 02 व 08

12) मीन- चन्द्रमा चतुर्थ व शनि इसी राशि में हैं। सूर्य - गुरु चतुर्थ हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। ज्यादा यात्रा से बचें। धार्मिक अनुष्ठान से मन खुश रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article