Aaj ka Rashifal 25 March: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन श्री हरि का पूजन शुभ रहेगा। यहां राशि अनुसार उपाय बताए गए हैं। जिनकी मदद से आप दिन में अपने काम बना सकते हैं। कुछ राशियों को स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। कन्या राशि को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यहां देखें आज का राशिफल।
Aaj ka Rashifal 25 March
Dainik Rashifal 25 March 2025
मेष- चन्द्रमा दशम व सूर्य द्वादश हैं। आज का दिवस छात्रों के करियर लिए प्रगतिशील पथ पर चलने का है। बिजनेस ग्रोथ के समाधान के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में बिजी रहेंगे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। व्यवसाय के लिए दिवस मंगलमय है।
- आज का उपाय - लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक - 01 व 09
वृष- चन्द्रमा नवम व सूर्य एकादश गोचर कर रहे हैं। आज का दिन जॉब में उन्नति के उम्मीदों से भरे रहने की है। उच्चाधिकारियों से आपका बड़ा सहयोग हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, उड़द का दान करें।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग - सफेद व हरा।
- शुभ अंक - 04 व 08
मिथुन- चन्द्रमा अष्टम व सूर्य दशम है। आज का दिन टीचिंग, आईटी व बैंकिंग के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस में आय व्यय के संतुलन को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग - बैंगनी व नीला।
- शुभ अंक - 05 व 08
कर्क- जॉब प्रोमोशन के लिए हर प्रयास सफल है। चन्द्रमा सप्तम व सूर्य नवम है। बिजनेस में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद अभी सफलता नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। रुके धन का आगमन हो सकता है।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं और उनकी 04 परिक्रमा करें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व पीला।
- शुभ अंक - 03व 05
सिंह- चन्द्रमा खष्ठम है। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे। अष्टम सूर्य शुभ है। पिता व बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय - अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पीपल को जल देकर उनकी 07 परिक्रमा करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 02 व 09
कन्या- चन्द्रमा पंचम है। सूर्य सप्तम मंगलमय है। करियर को सही दिशा में की गई मेहनत ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व मीडिया जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
- आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ रंग -आसमानी व नीला।
- शुभ अंक -01 व 03
तुला- चन्द्रमा चतुर्थ गोचर व सूर्य खष्ठम में है। जॉब में आपकी कार्यशैली अट्रैक्टिव रहेगी। सफलता मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में सफल रहेंगे। बीपी व लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
- आज का उपाय - गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।
- शुभ रंग -नीला व सफेद।
- शुभ अंक - 03 व 06
वृश्चिक- मंगल व शुक्र शुभ है। चन्द्रमा तृतीय है। जॉब में नवीन अवसर प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ होगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनाव रहेगा।
- आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। उड़द व गुड़ का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ अंक -02 व 07।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी
धनु- व्यवसाय को लेकर मन खुश रहेगा। चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य चतुर्थ है। फाइनेंशियल प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
- आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल
- शुभ अंक -01 व 09
मकर- चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफल रहेंगे। कोई न्यू बिजनेस डील अब कन्फर्म कर सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय - शिवलिंग को गंगा जल व दुग्ध अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व नीले वस्त्र का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
- शुभ रंग - आसमानी व हरा।
- शुभ अंक -01 व 03
कुम्भ- शनि इसी राशि में व चन्द्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस वर्क को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। करियर में कई पुराने प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकते हैं। हेल्थ खराब हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
- आज का उपाय - हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें।
- शुभ रंग - हरा व नीला।
- शुभ अंक- 02 व 03
मीन- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश है। करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय व जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद गुरु की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय- मसूर व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व नारंगी।
- शुभ अंक- 03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
