राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2024: आज का दिन मेष और मिथुन राशि के लिए अच्छा रहने वाला है, यहां पढ़ें सारी राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 24, 2024, 05:57 AM IST

Aaj Ka Rashifal 24 April 2024 (आज का राशिफल): वैशाख का पहला दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 April 2024 (आज का राशिफल): वैशाख का पहला दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव देखने को मिल सकता है। सिंह राशि के जातक को कारोबार में सफलता मिलेगी। इसी के साथ तुला वालों को बिजनेस में सफल हो सकते हैं। आज के दिन मीन राशि के जातक को संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिवस संघर्षों में निखरने का है। जॉब में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा। युवा लव लाइफ में क्रोध व बहस से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व हरा।

शुभ अंक --02 व 09

वृष

करियर में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है।बिजनेस में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। सात अन्न व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक --05 व 06

मिथुन

छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय बेहतर होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। जॉब में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।

आज का उपाय --तिल का दान करें। श्री विष्णु उपासना करें।

शुभ रंग--हरा व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

कर्क

व्यवसाय में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। सायंकाल के बाद बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --सप्त अन्न का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग -हरा व पीला।

आज का शुभ अंक -01 व 03

सिंह

व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर खुश रहेंगे। परिवार की सहायता मिलेगी। छात्रों को करियर को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -- श्री विष्णु उपासना करें।मसूर का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।असत्य मत बोलें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग --सफेद व लाल।

शुभ अंक --01 व 03

कन्या

आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र सफल रहेंगे।आपके परिश्रम में ही सफ़लता के सूत्र हैं। करियर में सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी प्रिय रिश्तेदार के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।

आज का उपाय --शिवलिंग को जल व बेलपत्र अर्पित करें।उड़द व तिल का दान संकट से बचाएगा।

शुभ रंग--हरा व नीला।

आज का शुभ अंक -02 व 09

तुला

शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे छात्र । कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। व्यावसायिक सफलता आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा।ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व अन्न दान करें।

शुभ रंग --नीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -06 व 07

वृश्चिक

बिजनेस में किसी निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। आर्थिक चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। व्यवसाय में लाभ होगा।क्रोध पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से चन्द्र ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -लाल व सफेद।

शुभ अंक -03 व 09

धनु

बिजनेस प्रोमोशन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। जॉब में भी परिवर्तन को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। व्यवसाय में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।

आज का उपाय --शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग --पीला व हरा।

आज का शुभ अंक -05 व 07

मकर

बिजनेस पहले से बेहतर होगा। जॉब में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है,जॉब वर्क को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।

आज का उपाय --शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। बुध के द्रव्य मूंग व हरे वस्त्र का दान करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 09

कुम्भ

जॉब में परेशान रह सकते हैं।बिजनेस में प्रगति है।किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा ।

आज का शुभ अंक -04 व 07

मीन

संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा।आध्यात्मिक सफलता से आप यशस्वी होते हैं । युवा लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे। असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग व गुड़ का दान करें।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें।

शुभ अंक --01 व 03।

शुभ रंग -हरा व पीला

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article