राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 December 2023: मेष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि के लोग बिजनेस में पाएंगे तरक्की, जानें सभी राशियों का आज का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 In Hindi: आज का दिन मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत तमाम राशियों के लिए शानदार रहेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 In Hindi

Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 (आज का राशिफल): ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज का दिन मेष वालों को बिजनेस में प्रगति देगा। वृषभ राशि वालों के करियर के लिए दिन अच्छा है लेकिन विवादों से बचकर रहना होगा। वहीं मिथुन राशि वालों का रूका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा होगा। कर्क राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य सुख मिलेगा। जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

बिजनेस प्रगति बनी रहेगी। मंगल व गुरु की अनुकूलता का समय है। ऑफिस में विवाद के समाधान के लिए प्रयास करें। आपका करियर महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 03

वृषभ राशि

आज का दिन जॉब में नवीन कार्यों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। विवादों से बचें। परिवार को भी समय दें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय- कम्बल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 01 व 09

मिथुन राशि

व्यवसाय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। ऑफिस में बढ़ते वर्क को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय- तिल व गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभप्रद है।

शुभ अंक- 05 व 09।

शुभ रंग- हरा व आसमानी

कर्क राशि

बिजनेस में अब सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि इस समय छात्र विदेश में पढ़ाई का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर तनाव आ सकता है। जॉब पोजिशन बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- विष्णु मंदिर जाएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी।

शुभ अंक- 03 व 09

सिंह राशि

बिजनेस व जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। किसी क्लास फेलो की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। किसी बड़े बिजनेस वर्क को ले सकते हैं।

आज का उपाय- कम्बल का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 05 व 07

कन्या राशि

गुरु व चन्द्रमा करियर में सफलता प्रदान करेगा। ऑफिस वर्क पर ध्यान दें। कई रुके कार्यों के पूर्ण होने की संभावना है। फ़िल्म, मीडिया व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय- उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग- हरा व बैगनी।

शुभ अंक- 04 व 06

तुला राशि

बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। इसी कार्य हेतु यात्रा भी होगी। तनाव से मुक्त रहें। स्वास्थ्य सुख बाधित रहेगी। नेत्र व बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय- कम्बल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

शुभ अंक- 04 व 07

वृश्चिक राशि

स्टुडेंट्स प्रोग्रेसिव रहेंगे। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का आशीर्वाद व सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। मंगल उदर विकार दे सकता है।

आज का उपाय- मंगल व शनि के बीज मंत्र का जप व कम्बल तथा लाल ऊनी वस्त्र दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

शुभ अंक- 05 व 08

धनु राशि

जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। ऑफिस वर्क को और बेहतर करें। घर परिवार में कुछ लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें कष्ट दे सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर सफल रहेगा। लव लाइफ में समयाभाव के बहाने से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 02 व 09

मकर राशि

व्यवसाय में शुक्र व राशि स्वामी शनि का सपोर्ट रहेगा। स्टूडेंट्स करियर को सही दिशा दे सकते हैं। पिता की सलाह आपकी सहायता करेगी। व्यक्ति के करियर व विकास में पिता का रोल बहुत ज्यादा होता है। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय- श्री सूक्तम का पाठ करें।

शुभ रंग- नीला व सफेद।

शुभ अंक- 05 व 08

कुंभ राशि

जॉब व व्यवसाय को लेकर कोई न्यू प्लानिंग बना सकते हैं। किसी भी बड़े सफल बिजनेस डील को क्रमबद्ध तरीक़े पूर्ण करें। छात्र सिस्टेमेटिक स्टडी करने से ही सफल रहेंगे। परिवार संग सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।

आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 4 व 07

मीन राशि

गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। किसी पारिवारिक दायित्व को लेकर दबाव में रहेंगे। छात्र करियर को सही दिशा देंगे। शुक्र की अनुकूलता के कारण जीवन साथी का आपके विकास में बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा।

आज का उपाय- श्री सूक्तम का पाठ व ऊनी वस्त्रो का दान करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article