राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2024: हनुमान जयंती के दिन इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें सारी राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 23, 2024, 05:51 AM IST

Aaj Ka Rashifal 23 April 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को अपने करियर पर ध्यान देना होगा। इसी के साथ मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 23 April 2024 (आज का राशिफल): हनुमान जयंती का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। हनुमान जयंती का दिन इस साल मेष राशि के करियर के लिए खास होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक आज के दिन अपनी लव लाइफ को लेकर चिंता में रहने वाले हैं। आज के दिन कर्क राशि के जातक को सेहत का खास ख्याल रखना होगा। धनु राशि के जातक अपने काम को लेकर खुश रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को बिजनेस प्रोग्रेस मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

जॉब में रुके कार्य बनेंगे,आज ,प्रयास करें। बिज़नेस को लेकर लाभ में रहेंगे।बहुत ज्यादा तनाव से बचें। लव लाइफ पर ध्यान दें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय --भैरो जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ रंग -01 व 03

वृष

करियर में संघर्ष है। जॉब में कुछ नवीन दायित्व मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --तिल का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

स्टूडेंट्स के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। जॉब में किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में इमोशन से बचें।

आज का उपाय -चावल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -04 व 08

कर्क

जॉब में अभी प्रॉपर सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। कफ जनित रोगों से परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --राहु से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -03 व 09

सिंह

आप व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रसन्नता में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाए। स्वास्थ्य में नेत्र को लेकर सावधान रहिए।

आज का उपाय --धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ दान है।

शुभ रंग -लाल व नीला।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

बुध मैनेजमेंट स्किल देता है।बिजनेस वर्क पूर्ण करने में सफल रहेंगे।छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। हेल्थ पर ध्यान दें।

आज का उपाय - स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए तिल का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 06

तुला

छात्र प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। भगवान विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

आज का उपाय- मसूर व तिल का दान करें।

शुभ रंग --,सफेद व नीला।

शुभ अंक -02 व 06

वृश्चि

जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आध्यात्मिक ऊर्जा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

आज का उपाय ---विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 09

धनु

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उदर बिकार से परेशान हो सकते हैं।

आज का उपाय --,घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -04 व 06

मकर

व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभावित है । छात्र अपनी सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। वृक्षारोपण करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -05 व 06

कुम्भ

परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें।हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय - घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ अंक -03 व 06।

शुभ रंग -बैगनी व सफेद

मीन

बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। धार्मिक यात्रा संभावित है।लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्तम का पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article