राशिफल

Kal ka Rashifal (22-May-2025): मेष, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ तो इन दो राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kal Ka Rashifal: 22 मई 2025, Thursday Dhanu, Makar Aane Wale kal ka Rashifal: मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी तो धार्मिक यात्रा में भी सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव व क्रोध से बचें। जानिए बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन।

Image

rashifal.

Kal Ka Rashifal (22 मई 2025): बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की अराधना करने से कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये शुभ दिन मेष राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। वृषभ राशि वालों को नौकरी में नवीन पद की सम्भावना है,ऑफिस में क्रोध से बचें। ऑफिस में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा। मिथुन राशि वालों को करियर में प्रोग्रेस मिलेगी। यह समय निरंतर पदोन्नति के प्रयास करने के लिए है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये दिन कैसा रहेगा।

1. मेष- 12:12 pm के बाद तृतीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा-शनि बिजनेस के लिए शुभ है। चन्द्रमा स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। करियर के लिए भी समय सफलता का है। करियर चेंज के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप धार्मिक यात्रा में सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव व क्रोध से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस थोड़ा परिश्रम व व्यस्तता का है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --02 व 09

2. वृष-12:12 दोपहर के बाद जॉब में एकादश चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय भाव में गोचर करते गुरु बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में नवीन पद की सम्भावना है, ऑफिस में क्रोध से बचें। ऑफिस में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा , फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक --04 व 06

3. मिथुन-सूर्य वृष व 12:12 pm के बाद चन्द्रमा मीन राशि में हैं। करियर प्रोग्रेस का समय है। यह समय निरंतर पदोन्नति के प्रयास करने के लिए है।राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। मसूर की दाल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व आसमानी। शुभ अंक --03 व 08

4.कर्क--शनि नवम, राशि स्वामी चन्द्रमा 12:12 pm के बाद नवम व गुरु द्वादश गोचर में शुभ फल प्रदान करने वाले हैं। जॉब परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। इधर कुछ न्य बिजनेस डील मिल रही है। अन्न दान करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---सुंदरकांड का पाठ करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग ---लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 05

5. सिंह-राशि स्वामी सूर्य दशम व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक लाभ सम्भावित है। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयास में रहेंगे। कर्क व कन्या राशि के आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक--01 व 03

6. कन्या- 12:12 pm के बाद सप्तम चन्द्रमा आर्थिक लाभ देंगे। छात्रों ,आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ बेहतर है। आज का उपाय --- सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द व काली मिर्च का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक --04 व 08

7. तुला- राशि स्वामी शुक्र व बुध बैंकिंग सेवा में लाभ देंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग त्वचा रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक ---03 व 09

8. वृश्चिक-कर्क के मंगल व 12:12 pm के बाद मीन के चन्द्रमा शुभ हैं। चन्द्रमा पंचम यानी संतान भाव में है। फैमिली में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --भगवान शिव उपासना करें। शिवपुराण का नित्य पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक --02 व 09

9. धनु-चतुर्थ गुरु गोचर का सहयोग रहेगा। चन्द्रमा चतुर्थ घर के लिए शुभ है। शनि व राहु स्वास्थ्य खराब कर सकता है। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --02 व 06

10. मकर- शनि तृतीय व 12:12 pm के बाद चन्द्रमा भी उसी प्लेस पर जाकर जॉब में स्ट्रगल दे सकता है। बिजनेस अवसर का वातावरण पहले से बेहतर करें, सामंजस्य बढ़ाएं। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। तिल सहित सप्त अन्न का दान सहायक है। शुभ अंक -नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक -02 व 09

11. कुम्भ-द्वितीय शनि - चन्द्रमा बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति से खुश रह सकते हैं। जॉब में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --हनुमान बाहुक का 09 पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक --05 व 06

12. मीन-12;12 pm के बाद चन्द्रमा शनि एकसाथ इसी राशि में रहेंगे। बिजनेस में सफलता है। न्यू बिजनेस डील में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा। आज का उपाय -तिल का दान करें। भैरो उपासना शुभ है। आज का शुभ अंक --02 व 03। शुभ रंग -हरा व नारंगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article