राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 December 2023: मोक्षदा एकादशी पर कन्या-तुला समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना आज का राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 22, 2023, 09:52 AM IST

Aaj Ka Rashifal 22 December 2023 in Hindi: आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती है। ये दिन कन्या और तुला राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

Aaj Ka Rashifal 22 December 2023

Horoscope Today 22 December 2023 In Hindi: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती मनाई जाती है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग भी रहेगा। ऐसे में ये खास दिन कई राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। लेकिन ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिन्हें आज करियर में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

करियर में सफलता व असफलता को लेकर परेशान मत हों। मन का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा। अब समय बेहतर आ गया है। जॉब में बहुत ज्यादा परिवर्तन से बचें। आईटी व मीडिया जॉब के जातकों का समय महत्वपूर्ण है। व्यवसाय के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ सुंदर होगी।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। अन्न दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 03

वृषभ राशि

आज का दिन खुशियों से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस वर्क के टेंशन से बचें। आपके किसी सहकर्मी से ही आपका विवाद हो सकता है। लव लाइफ में शुक्र प्रेम में माधुर्यता देगा। फेमिली में आप कुछ विशेष कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय- तिल व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य सुख को लेकर विष्णु भगवान जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 05 व 08

मिथुन राशि

आज का दिन बैंकिंग व आईटी जॉब लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी संत के सानिध्य प्राप्ति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में अपने करियर पर भी ध्यान दें।

आज का उपय- गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- नीला व आसमानी।

शुभ अंक- 03 व 09

कर्क राशि

करियर को नयी दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। बिजनेस में सफलता नहीं मिल रही है। फाइनेन्स व गारमेंट्स इंडस्ट्री में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। स्वास्थ्य सुख में आशातीत सफलता मिलेगी।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करते रहें। मसूर का दान फलदायक है।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 03

सिंह राशि

सूर्य पंचम शुभ है। पंचम भाव सन्तान व शिक्षा का है। अब करियर में सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी।किसी धनु राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं ।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

शुभ अंक- 04 व 06।

शुभ रंग- सफेद व लाल

कन्या राशि

राशि स्वामी बुध व सूर्य जॉब व व्यवसाय में प्रगति देंगे। आप पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन एक साथ बखूबी करते रहते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। शुक्र किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित करेगा। बैंकिंग व इंसोरेंस सेक्टर के लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी।

आज का उपाय- ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक- 05 व 08

तुला राशि

करियर में शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। जॉब चेंज करने का विचार आ सकता है। सायंकाल मित्रों संग यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य में लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ में असत्य बोलने से बचें। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं अब समाप्त होंगी।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व अनार का दान करें।

शुभ रंग- नीला व सफेद।

शुभ अंक- 05 व 08

वृश्चिक राशि

राशि स्वामी मंगल रियल स्टेट, प्रशासन व मेडिकल फील्ड से जुड़े जातकों को अति लाभान्वित करेगा। छात्रों का मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मंगल कार्य बाधा समाप्त करता है। शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 09

धनु राशि

चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं लेकिन मन की अस्थिरता को रोकिए। हेल्थ को लेकर परेशान रहेंगे। कफ जनित रोग से समस्या आ सकती है। कर्ज से कुछ मुक्ति मिलेगी। जॉब व व्यवसाय लगभग ठीक चलेगा। प्रेम जीवन में बहुत ज्यादा समय मत दें।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 09

मकर राशि

राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा बिजनेस को पहले से बेहतर करेगा। आज करियर को सही दिशा दे सकते हैं। आपके पास जॉब चेंज का ऑप्शन तो है लेकिन जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में खुश रहेंगे।

आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नीला व आसमानी।

शुभ अंक- 05 व 07

कुंभ राशि

कुम्भ-राशि स्वामी शनि, चन्द्रमा व शुक्र अनुकूल हैं। जॉब व बिजनेस में खूब प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे। सन्तान की प्रगति आपको आह्लादित व आनंदित करेगी। लव लाइफ में समय देंगे।

आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों में कम्बल व ऊनी वस्त्रों के दान से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- नीला व बैगनी।

शुभ अंक- 02 व 09

मीन राशि

राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा अनुकूल रहते हुए करियर को लेकर कई नवीन अवसर प्रदान करेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा व डिनर का आनन्द लेंगे।

आज का उपाय- चने की दाल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व गुरु की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।

शुभ रंग- पीला व लाल।

शुभ अंक- 01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article