Aaj Ka Rashifal 21 May 2025 (आज का राशिफल 21 मई 2025): आज यानी 21 मई का दिन ज्योतिषीय गणना के आधार पर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। मेष राशि के जातक आज जॉब चेंज करनी की सोच सकते हैं तो वृष राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना है। तुला राशि वालों को आज ड्राइव करने से बचना है और धनु राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है। यहां से आप पूरे 12 राशियों का राशिफल देख सकते हैं और जान सकते हैं कि दिन कैसा रहने वाला है।
Horoscope For All 12 Zodiac Signs In Hindi-
1) मेष
चन्द्रमा एकादश है। गुरु टीचिंग, आईटी व बैंकिंग सेक्टर में जाँब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार दे सकता है। वर्तमान जाँब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल सुंदर डिनर में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना व मसूर का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 09
2) वृष
शुक्र व बुध अनुकूल है। टीवी , रियल स्टेट, गारमेंट्स इंडस्ट्री व फ़िल्म से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में न्यू डील की सम्भावना है इस सम्बंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जाँब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ व कम्बल का दान करें। शुभ रंग - नीला व सफेद। शुभ अंक - 03 व 07
3) मिथुन
चन्द्रमा का नवम गोचर अनुकूल हैं। जाँब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय आ गया है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप मीडिया व फाइनेंस जाँब में हैं व कोई चेंज चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय - मसूर का दान करें। शुभ रंग - हरा व असमानी। शुभ अंक - 01 व 03
4) कर्क
व्यवसाय को लेकर स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस के सम्बंध में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे जाँब हैं लेकिन अभी परिवर्तन के चांसेस कम हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कार ड्राइविंग को लेकर सजग रहें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 03
5) सिंह
जाँब को लेकर खुश रहेंगे। चन्द्रमा सप्तम है। मित्रों की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ में माधुर्यता को और बेहतर करने के लिए कहीं डिनर पर जाएं।स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। बिजनेस में सही दिशा में कार्य करें। परिवार को लेकर तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय - सूर्योपासना करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 04 व 08
6) कन्या
चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपने कर्म को और बेहतर करना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। कई दिनों से पेंडिंग बिजनेस कार्य को पूर्ण करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह कला ही आपको सफल करेगा। बहुत दिनों से रुका धन मिल जाएगा। आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ अंक - 03 व 06। शुभ रंग - आसमानी व नीला
7) तुला
चन्द्रमा पँचम है। शुक्र व चन्द्रमा एजुकेशनल करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल होंगे। परहित संसार की सबसे बड़ा पुण्य है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। शुभ अंक - 03 व 08
8) वृश्चिक
धन का व्यय होगा। नवम मङ्गल व अष्टम गुरु आध्यत्मिक उन्नयन देंगे। स्टूडेंट्स को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 04 व 07
9) धनु
गुरु सप्तम व शनि चतुर्थ में हैं। व्यवसाय में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। तृतीय चन्द्रमा धन आगमन को लेकर आशान्वित करेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें। आज का उपाय - मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक - 01 व 02। शुभ रंग - पीला व लाल
10) मकर
शनि मीम यानी तृतीय गोचर में हैं। जाँब में सफल रहेंगे। छात्र मेहनत करें। आप भावुक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - जाँब व बिजनेस में सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग - आसमानी व हरा। शुभ अंक - 03 व 06
11) कुम्भ
इस राशि से द्वितीय शनि तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान कर सकते हैं। चंद्रमा इसी राशि में हैं। जाँब परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व अनार का दान करें। शुभ रंग - नीला व बैगनी। शुभ अंक - 04 व 06
12) मीन
गुरु चतुर्थ व द्वादश चन्द्रमा जाँब में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रख सकते हैं। गुरु चतुर्थ हैं। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें ।लव लाइफ में मृदुल वाणी आपको सुख देगी। टाइम मैनेजमेंट से ही आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।आज का उपाय - भगवान शिव जी की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल व बेलपत्र अर्पित करें। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक- 02 व 09।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
