Aaj Ka Rashifal 21 December 2023 (आज का राशिफल): ग्रहों का चाल के अनुसार वृष राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वहीं गुरुवार के दिन मिथुन राशि के जातक पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। सिंह राशि के जातक संतान के करियर को लेकर तनाव में रहेंगे। 21 दिसंबर का दिन धनु राशि वालों को काम में प्रमोशन दिला सकता है। वहीं कुंभ राशि के जातक को करियर में तरक्की मिलेगी। मीन राशि के जातक अपने बिजनेस से लाभ कमा सकते हैं। आइए जानते हैं बाकि सारी 12 राशियों का क्या हाल रहने वाला है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
मङ्गल व गुरु अनुकूल है। छात्रों के लिए आज का दिवस करियर को नई दिशा देने का है। व्यावसायिक प्रगति के मार्ग में बाधाओं का समाधान होगा। अभी न्यू बिजनेस डील से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ा परेशानी का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --दैहिक सुख के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
बिजनेस अच्छा रहेगा लेकिन जिस नवीन प्रोजेक्ट की कुछ दिनों पहले चाहत थी वह अब रुकने की सम्भावना है। विवाद सम्भावित है। शुक्र वित्तीय प्रोग्रेस देगा। कुछ विशेष पारिवारिक कार्य को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य में विशेषकर लीवर प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 07
मिथुन
आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब से संबद्ध जातकों के लिए मंगलमय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। शुगर व बीपी से प्रभावित लोग हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना आपको परेशान कर सकता है।
आज का उपाय - शिव उपासना व कम्बल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 07
कर्क
व्यवसाय में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। मीडिया, बैंकिंग व मैनेजमेंट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। ऑफिस में तनाव का वातावरण बन सकता है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ अपेक्षाकृत अब अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --सफेद व पीले रंग के ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -लाल व नारंगी
सिंह
संतान के करियर को लेकर तनाव में रहेंगे। सूर्य व गुरु की सहायता मिलेगी।व्यवसाय को और बेहतर करने का समय आ गया है। सही दिशा में कार्य करें। अपने अच्छे परिचय का आलम्ब लें। जॉब व व्यवसाय को लेकर अति प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में असत्य से बचें तो बेहतर है।
आज का उपाय --अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 08
कन्या
बिजनेस को नया स्वरूप देंगे। यह न्यू बिजनेस प्लान आपको संतुष्ट करेगा। आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग सफल रहेंगे। बुध स्किन प्रॉब्लम देता है। प्रेम का स्वरूप प्रदर्शित न होकर सुखद अनुभवजन्य रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय -- श्री गणेश जी की उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने के लिए सूर्योपासना करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -05 व 07
तुला
राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा फाइनेंस सेक्टर के लिए बहुत ही सफलतापूर्वक परिणाम प्रदान करेंगे। आपकी कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मानसिक भय से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हेल्थ के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय ---जरूरतमंदों को कम्बल वितरण करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 07
वृश्चिक
जॉब डेस्क पर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा लेकिन अपनी पोजिशन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में शुक्र की अनुकूलता प्रेम में माधुर्यता देगी।
आज का उपाय --भगवान श्री कृष्ण जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
धनु
जॉब में अपने वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। राशि स्वामी गुरु व चन्द्रमा का आशीर्वाद बना रहेगा। किसी नए पद को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। प्रेम में अत्यंत दैहिक आकर्षण से बचें। मन को सपर्पित करें।
आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना से किसी भी प्रकार के संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ बेहतर करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र की उपासना करनी होगी। असत्य से बचें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जाँब में थोड़ा उलट फेर संभावित है। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्वास्थ्य में कफ जनित रोग बढ़ सकते हैं। बुध व राशि स्वामी शनि शुभ व मंगलमय फल देंगे। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -श्री कृष्ण उपासना करें व पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -,नीला व हरा।
शुभ अंक -06 व 08
कुम्भ
बिजनेस वर्क एकाएक बढ़ सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें। लव लाइफ में तनाव रह सकता है।
आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ व पीपल को दुग्ध ,जल व मधु अर्पित करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
मीन
बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों व परिवार का बहुत योगदान रहेगा। गुरु विद्वता व विनम्रता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। भावुकता से बचें।
आज का उपाय -श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
