राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025: बड़ा मंगल के दिन इन 2 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 (आज का राशिफल 20 मई 2025): आज बड़ा मंगल है और इस दिन का राशिफल ये कहता है कि आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए भारी हो सकता है। यहां से अन्य राशियां अपना राशिफल पढ़ सकती हैं और अपने पूरे दिन के बारे में जान सकती हैं।

Image

aaj ka rashifal 20 may 2025 in hindi

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025 (आज का राशिफल 20 मई 2025): आज के राशिफल के अनुसार आज मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। वहीं वृष राशि वालों को ऑफिस में गुस्सा करने से बचना है। वृश्चिक राशि के जातकों का बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा लेकिन कुम्भ राशि के जातक बिजनेस वर्क से परेशान रह सकते हैं। यहां से आप पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि उनका दिन कैसा रहने वाला है।

Horoscope For All 12 Zodiac Signs In Hindi-

1) मेष

चन्द्रमा एकादश भाव में है। आज रोग निवारण हेतु माता दुर्गा की उपासना की उत्तम तिथि है। जाँब में मनमाफिक प्रोमोशन नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब सब बेहतर होगा। सूर्य का द्वितीय गोचर लाभ देगा। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें । आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक - 01 व 02। शुभ रंग - पीला व लाल

2) वृष

बिजनेस में रुके धन का आगमन होगा। इस समय गुरु इसी राशि से अगले भाव में है। चन्द्रमा दशम घर में मङ्गल प्रदान करने वाला है। ऑफिस कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में क्रोध से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा व शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03

3) मिथुन

इस राशि के गुरु व भाग्य भाव में गोचर करते चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। जाँब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।बाहर डिनर करें। आज का उपाय - माता दुर्गा के 108 नाम का जप पुण्यदायी है। शुभ रंग - आसमानी व हरा। शुभ अंक -03 व 04

4) कर्क

अष्टम चन्द्रमा व एकादश सूर्य शुभ हैं। जाँब में अभी प्रोन्नति नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स के कॅरियर में टाइम मैनेजमेंट से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।गुरु रुका धन दे सकता है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करते रहें। मसूर व गुड़ का दान शुभ है। शुभ अंक -04 व 06। शुभ रंग - लाल व पीला

5) सिंह

भगवान सूर्य का आशीर्वाद आपके साथ है। वृष के सूर्य व सप्तम चन्द्रमा शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। इस भाव से दशम सूर्य पॉलिटिकल सफलता देगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए घर में विवाह की बात करें। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है। आज का उपाय - श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -02 व 03

6) कन्या

इस राशि से खष्ठम भाव के चन्द्रमा -,नवम सूर्य व मिथुन के गुरु भाग्य वृद्धि करेंगे।जाँब प्रोमोशन से खुश रह सकते हैं। परिवार में अपने कर्तव्य का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। पिता की सहायता आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। शुभ अंक - 04 व 07। शुभ रंग - हरा व सफेद

7) तुला

पँचम चन्द्रमा व वृष के सूर्य नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट्स से लाभान्वित करेंगे। जाँब परिवर्तन को लेकर तनाव छोंड दें। लव लाइफ में यात्रा का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - अकारण भावुकता से बचें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व आसमानी। शुभ अंक- 04 व 07

8) वृश्चिक

मिथुन का गुरु व इस राशि से सप्तम सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। बहुत दिनों से रुके धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का निरंतर पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक -03 व 02। शुभ रंग - पीला व लाल

9) धनु

चन्द्रमा चतुर्थ है। सूर्य इसी राशि से खष्ठम भाव में है। रुके धन का आगमन होगा। स्वयं को नकारात्मक चिंतन से दूर रखें।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है।आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शुभ अंक - 02 व 03। शुभ रंग - नारंगी व लाल

10) मकर

शनि तृतीय व चन्द्रमा द्वितीय घर के लिए सुखकारी हो सकता है। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर होगा सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा।नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।माता को लौंग अर्पित करें। तिल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। शुभ अंक -04 व 08

11) कुम्भ

शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा इसी राशि में तथा सूर्य चतुर्थ गोचर में हैं। बिजनेस वर्क से परेशान रह सकते हैं। गुरु छात्रों के लिए शुभ है। कुछ रुके हुए कार्य पूरा कर लेंगे। बिजनेस में कुछ पेपर वर्क आपको प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें।चावल व शक्कर का दान करें। शनि उपासन करें। शुभ रंग -बैगनी व हरा। शुभ अंक - 01 व 09

12) मीन

चतुर्थ गुरु व इस राशि से तृतीय सूर्य तथा द्वादश चन्द्रमा घर परिवार के लिए बहुत शुभ हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतिए। शुक्र गोचर के कारण विवाह की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर खुश में रहेंगे। जॉब वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग- नारंगी व हरा। शुभ अंक - 01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article