20 June 2025 Rashifal (आज का राशिफल 20 जून 2025): शुक्रवार का राशिफल कहता है कि मेष राशि के जातकों केकरियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। मिथुन राशि वालों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। कर्क राशि के जातकों के लिए लव लाइफ बेहतर रहेगी। मकर राशि वाले ऑफिस वर्क में बिजी रहेंगे। यहां से आप 20 जून, दिन शुक्रवार का पूरा राशिफल पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 20 June 2025 In Hindi-
1) मेष- सूर्य तृतीय, चन्द्रमा - शनि द्वादश गोचर करके इस राशि के जातकों को लाभान्वित करेंगे। आज का दिवस आईटी व बैंकिंग जाँब में सफलता का है। ऑफिस में वर्क की अधिकता से तनाव रह सकता है। करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे।व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचे। टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। चन्द्रमा भाग्य भाव में है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें। आज का उपाय - सात अन्न का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 03 व 09
2) वृष- जाँब व व्यवसाय में आज का दिन थोड़ा तनाव से भरे रहने की सम्भावना है। जाँब में वर्क लोड रहेगा, टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। चन्द्रमा - शनि एकादश शुभ हैं। शुक्र प्रेम में माधुर्यता देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग - नीला व सफेद। शुभ अंक - 03 व 09
3) मिथुन- आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जाँब प्रोमोशन के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण व्यावसयिक कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। चन्द्रमा सप्तम है। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें। आज का उपाय - श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 04 व 06
4) कर्क- चन्द्रमा -शनि नवम यानी भाग्य भाव मे गोचर कर रहे हैं। जाँब व बिजनेस में प्रोग्रेस है। जाँब प्रोमोशन में लगातार बेहतर परिणाम नहीं मिल पा रहा है। छात्रों के कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। गेंहू व गुड़ का दान पुण्यदायी है। शुभ रंग - नारंगी व पीला। शुभ अंक - 03 व 09
5) सिंह- राशि स्वामी सूर्य एकादश व मङ्गल इसी राशि में गोचर करेंगे। आर्थिक सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। घर में प्रेम को बनाए रखें। वाणी में माधुर्यता हैं। आज का उपाय - धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमानबाहुक का 09 बार पाठ करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद। शुभ अंक - 01 व 03
6) कन्या- चन्द्रमा - शनि सप्तम होकर धन देंगे। मीडिया, टीचिंग, बैंकिंग व आईटी फील्ड के लोग सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स आपके आत्मबल की पॉजिटिव ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। न्यू बिजनेस डील में सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी। आज का उपाय - तिल व गुड़ का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा व हरा वस्त्र अर्पित करें। गुरु व बड़े भाई का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - नीला व बैगनी। शुभ अंक - 02 व 03
7) तुला- शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल हैं। शनि - चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम हैं। बिजनेस व जाँब को लेकर लाभान्वित होंगे। जाँब में आपकी कार्य शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। व्यवसाय में कुछ नवीन कार्यों को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।पिता का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व नीला। शुभ अंक - 03 व 06
8) वृश्चिक- राशि स्वामी मङ्गल दशम व गुरु अष्टम का आशीर्वाद इस राशि के जातकों को आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। चन्द्रमा व शनि पँचम हैं। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक - 03 व 06
9) धनु- चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। जाँब में कार्यों की अधिकता आपको परेशान करती रहती है। बिजनेस को और बेहतर करें, अपने प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। गुरु आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम सूर्य दैहिक संताप से मुक्ति देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है। आज का उपाय - सूर्योपासना व पिता का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है। शुभ रंग - लाल व नारंगी।शुभ अंक - 04 व 08
10) मकर- राशि स्वामी शनि चन्द्रमा के साथ तृतीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जाँब वर्क पहले से बेहतर होगा, ऑफिस वर्क में बिजी रहेंगे। वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार बेहतर है। बिजनेस में सक्रियता आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। फलों का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी। शुभ अंक - 03 व 05। शुभ रंग - हरा व आसमानी
11) कुम्भ- शनि - चन्द्रमा द्वितीय व गुरु पँचम मङ्गलमय हैं। ऑफिस में कार्यों की अधिकता का दबाव रहेगा। तुला व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें। आज का उपाय - हनुमान की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें। शुभ रंग - सफेद व लाल। शुभ अंक - 02 व 06
12) मीन- शनि व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। जाँब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगा।बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्न व पीले फलों का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। शुभ अंक - 03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
