Kal ka Rashifal (02 जून 2025): आज वृष राशि के जातकों की राशि चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु एकादश भाव में रहेंगे, जिसकी वजह से जॉब में तनाव लेकिन बहुत जल्द प्रगति की सम्भावना है, लेकिन विवाद में भी फंस सकते हैं। तुला राशि वाले बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। वृश्चिक राशि वाले हेल्थ में स्किन प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यहां से राशिफल पढ़कर आप अपने पूरे दिन के बारे में जान सकते हैं।
02 जून का राशिफल-
1) मेष- गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा पँचम रहेंगे। पँचम शिक्षा का भाव है। करियर प्रोग्रेस को लेकर छात्र जल्दबाजी व परेशान मत हों, सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे। जाँब में न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे, लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 06 व 08
2) वृष- चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु एकादश भाव में रहेंगे। जाँब में तनाव लेकिन बहुत जल्द प्रगति की सम्भावना है। घर परिवार में विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक - 01 व 03
3) मिथुन- गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा तृतीय गोचर में हैं। आज का दिन जाँब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय में प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। पारिवारिक विवाद को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ तथा तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व लाल। आज का शुभ अंक - 04 व 07
4) कर्क- चन्द्रमा आज प्रातःकाल अगली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे।अभी व्यवसाय में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जाँब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें व मीठे फलों का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 03 व 08
5) सिंह- वृष के सूर्य संघर्ष दे रहे हैं। चन्द्रमा अभी इसी राशि में है। मिथुन के गुरु गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जाँब में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।आज का उपाय - सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग - नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक - 02 व 08
6) कन्या- चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में रहकर धार्मिक कार्य करवाएंगे। छात्र करियर में बड़ी सफलता से खुश रह सकते हैं।फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें ।तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 04 व 07
7) तुला- चन्द्रमा एकादश व गुरु नवम रहेंगे। जाँब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। तिल व गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग - पीला व हरा। आज का शुभ अंक - 07 व 09
8) वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल नवम तथा चन्द्रमा दशम रहेंगे। बिजनेस में धन में वृद्धि करेंगे। धार्मिक यात्रा से दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में स्किन प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय - कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल का दान करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03व 09
9) धनु- धन का व्यय होगा। चन्द्रमा नवम व सूर्य खष्ठम रहेंगे। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में बीपी से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - हनुमानचालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल का दान भी करें। शुभ अंक - 04 व 08 आज का शुभ रंग - पीला व नारंगी
10) मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। बिजनेस पहले से बेहतर होगा।आप मनोबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अब करियर को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जाँब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय - श्री गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको मोदक व दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ अंक - 04 व 08। आज का शुभ रंग - हरा व नीला
11) कुम्भ- आप व्यवसाय में तनाव रह सकता है। जाँब कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जाँब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आज का उपाय - भगवान गणेश जी के मंदिर जाएं व फल, अन्न सहित गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है।शुभ रंग - नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक - 04 व 08
12) मीन- सूर्य तृतीय तो शुभ हैं लेकिन चन्द्रमा खष्ठम रहकर स्वास्थ्य खराब कर सकता है। स्टूडेंट्स का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। चने की दाल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - नीला व सफेद। आज का शुभ अंक - 01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
