राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: कैसी रहेगी आपकी छोटी दीवाली? 19 अक्टूबर के राशिफल से जानें अपने दिन का हाल

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: (आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025): आज 19 अक्टूबर के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। वृष राशि वालों के घर धन का आगमन हो सकता है। यहां से आप पूरे 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ सकते हैं और आज के उपाय भी जान सकते हैं।

Image

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025: (आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025): आज छोटी दीपावली के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि व उत्तरा फाल्गुनी के चतुर्थ चरण में है। राहु कुम्भ, शनि मीन, गुरु मिथुन,केतु सिंह,शुक्र कन्या, मंगल, सूर्य व बुध तुला,शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मिथुन राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मकर व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।छोटी दीवाली के दिन श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

19 अक्टूबर/छोटी दीपावली 2025 का राशिफल-

मेष- आज चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का इस राशि से तृतीय भाव में गोचर धार्मिक अनुष्ठान में कोई नवीन पुण्य अवसर दे सकता है।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।उड़द व चावल का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें। गाय को गुड़ खिलाएं।सूर्य सप्तम में रहकर शुभ फल देंगे।छोटी दीपावली के दिन दीप दान अवश्य करें।भाग्य प्रतिशत-75%

वृष- आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। मङ्गल गोचर के कारण गृह निर्माण के नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।तिल व चावल का दान करें।छोटी दीपावली को श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत-75%

मिथुन- सूर्य का पँचम गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी है।मैनेजमेंट व फाइनेंस फील्ड के लोग जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।मसूर व गुड़ का दान करें।छोटी दीवाली के दिन घर मे दीपक जलाएं व हनुमान बाहुक का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%

कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा तृतीय व सूर्य का इस राशि से चतुर्थ भाव में गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।तिल व चावल का दान करें।बड़े भाई व पिता का आशीर्वाद लें।छोटी दीवाली के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।दीपक जलाएं।भाग्य प्रतिशत-65%

सिंह- आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है।सूर्य राजनीति से सम्बद्घ जातकों के लिए शुभ हैं। चन्द्रमा धार्मिक यात्रा के लिए शुभ है।जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला व नारंगी रंग शुभ है। छोटी दीवाली के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।गेंहू व मसूर का दान करें।पिता व बड़े भाई का आर्शीवाद लें।भाग्य प्रतिशत-75%

कन्या- आज छोटी दीवाली को आर्थिक समृद्धि व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके साथ है।चन्द्रमा का इस राशि में व द्वितीय सूर्य आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं।आध्यात्मिक सुख से प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।मूंग व गुड़ का दान करें।भाग्य प्रतिशत-75%

तुला- चन्द्रमा द्वादश व सूर्य इसी भाव में गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।छोटी दीवाली को कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।पीपल के नीचे 07 दीपक जलाएं।भाग्य प्रतिशत-80%

वृश्चिक- आज छोटी दीवाली है।जाँब में संघर्ष है। शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा।तुला व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।मङ्गल के बीज मंत्र का जप करें।चन्द्रमा कन्या राशि में हैं।गाय को पालक खिलाएं।भाग्य प्रतिशत-65%

धनु- आज छोटी दीवाली के दिन चन्द्रमा इसी राशि से दशम रहकर आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। सूर्य इसी राशि से एकादश में हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 ऋचाओं का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-,65%

मकर- छोटी दीवाली के पावन पर्व पर चन्द्रमा भाग्य भाव में तथा राशि स्वामी शनि इस राशि से तृतीय गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है।कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।तिल व चावल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-75%

कुंभ- आज का दिन जाँब में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वितीय शनि व तुला का सूर्य तथा चन्द्रमा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। पर्व मंगलमय रहेगा।छोटी दीवाली के रात्रि सिंह लग्न में श्री सूक्त का पाठ करें ।सफेद व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।भाग्य प्रतिशत-65%

मीन- छोटी दीपावली के पावन पर्व पर आज व्यवसाय में अष्टम सूर्य तथा सप्तम चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे। गुरु बिजनेस में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल व नारंगी रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।घर मे दीपक जलाएं।पीपल के नीचे 07 दीपक जलाएं व उसकी 07 परिक्रमा करें।भाग्य प्रतिशत-65%

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article