राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: आज धनतेरस का दिन इन दो राशियों के लिए है शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: (आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, आज मेष राशि वालों को हेल्थ प्राब्लम रहेगी। वृष राशि के जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। कन्या राशि का चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण करेगा। यहां पढें 12 राशियों का पूरा राशिफल।

Image

आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 18 October 2025: (आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2025): आज धनतेरस के दिन चन्द्रमा सिंह राशि में केतु के साथ,शुक्र कन्या,मङ्गल,सूर्य -बुध तुला,राहु कुम्भ तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहा है। पूर्वाफाल्गुनी के चतुर्थ चरण का चन्द्रमा शुभ होता है। स्वर्ण आभूषण क्रय करें।लोहे व स्टील के समान खरीदने से बचें।कर्क व सिंह राशि के जातक स्वर्ण व चांदी के सामान तथा वृष व तुला के जातक हीरे के आभूषण लें।शुभ मुहूर्त व स्थिर लग्न वृष व सिंह में अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में शास्त्रवत पूजन करवाएं।कनकधारा स्तोत्र का पाठ बहुत उत्तम फलदायी है।रोगों से मुक्ति के लिए कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करवाएं।

मेष- सप्तम मङ्गल व इस राशि से तृतीय गुरु पर्व के लिए बहुत मंगलमय व आर्थिक अनुकूल हैं। सपरिवार घूमने व आनन्द के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। जाँब में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना व मसूर की दाल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।शुभ रंग --पीला व नारंगी । क्रय करें-स्वर्ण आभूषण ताम्र पात्र।

वृष- राशि स्वामी शुक्र पँचम व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में हैं। समय अनुकूल हैं। जाँब एक टीम वर्क है।बिजनेस अनुबंध का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।वाणी पर नियंत्रण रखें।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।शुभ रंग --नीला व सफेद।क्रय करें-हीरे के आभूषण ,इत्र, चांदी के सिक्के

मिथुन- धनतेरस के दिन चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। जाँब में नवीन अवसरों को देने वाला मंगलकारी मंगल शुभ है। किसी बड़े व्यावसायिक अनुबंध के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें।बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी ।जल्द किसी यात्रा की प्लानिंग करें।आज का उपाय --श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।तिल व गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा।शुभ रंग --हरा व नीला।क्रय करें-वस्त्र,चांदी ,हीरे के आभूषण

कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा द्वितीय व तृतीय मङ्गल शुभ है।कॅरियर में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी अभी अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है।जाँब परिवर्तन को लेकर नया मोड़ आ सकता है।मेहनत सफल रहेगी।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।गुड़ व अनार का दान फलदायी है।शुभ रंग --लाल व सफेद।क्रय करें-सिल्वर व गोल्ड ज्वेलरी।

सिंह- राशि स्वामी सूर्य तृतीय रहेंगे।चन्द्रमा इसी राशि में हैं।स्टूडेंट्स कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। न्यू बिजनेस डील के लिए प्रयास सफल रहेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।धार्मिक यात्रा की संभावना है। क्रोध मत करें। लें।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। अन्न व कम्बल का दान करें।शुभ रंग --पीला व नारंगी।क्रय करें-स्वर्ण आभूषण व ताम्र पात्र

कन्या- आज धनतेरस के दिन बिज़नेस में प्रोग्रेस व आय प्राप्ति के कुछ नवीन स्रोत के उदय होने का समय है। विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत।चन्द्रमा व मङ्गल गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण करेगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज का उपाय --भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा उनको पीला वस्त्र व फल अर्पित करें,तिल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व हरा।क्रय करे-हीरे की अंगूठी ,चांदी के सिक्के व वस्त्र

तुला- सूर्य इस समय इसी राशि में हैं।द्वादश चन्द्रमा परिवार में कुछ नवीन कार्य प्रदान करने का प्रयास करेंगे।बिज़नेसमैन लाभान्वित होंगे।व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे।लव लाइफ आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।क्रय करें-हीरा व सिल्वर के आभूषण

वृश्चिक- मङ्गल व्यय भाव व चन्द्रमा दशम रहेंगे।मङ्गल रियल स्टेट बिजनेस में लाभ कराएंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी।ऑफिस वर्क को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी।उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ को लेकर तनाव में रहेंगे।आज का उपाय -भगवान शंकर जी की उपासना करें।मूंग व गुड़ का दान करे।शुभ रंग -पीला व लाल।क्रय करें-ताम्र पात्र, स्वर्ण व जमीन या मकान

धनु- चन्द्रमा भाग्य भाव है।व्यावसायिक कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा,प्रयास को और बेहतर करें।धन के निवेश को लेकर खुश रहेंगे।व्यावसायिक सफलता से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। आज का उपाय --पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।उड़द का दान उत्तम फलदायी है।शुभ रंग --बैगनी व लाल ।क्रय करें-स्वर्ण आभूषण।

मकर- धनतेरस के दिन मन धार्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा।पारिवारिक कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी।बीपी व शुगर के पेशेन्ट को खान पान के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।तिल -चने की दाल का दान करें।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग --आसमानी व बैगनी।क्रय करें-सिल्वर व डायमंड

कुम्भ- धनतेरस के शुभ अवसर पर बिज़नेस को लेकर खुश रह सकते हैं। छात्र कॅरियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निर्णय में अनिश्चितता प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी।क्रय करें-हीरा ,चांदी के सिक्के

मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।बिजनेस वर्क में बिजी रहेंगे।छात्र स्टडी को सही दिशा देंगे ।कॅरियर सफल रहेगा व जाँब को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी।लव लाइफ में विवादों से बचें। थोड़ा तनाव संभावित है। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय --ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करते रहें। शुभ रंग --पीला व सफेद।क्रय करें-स्वर्ण आभूषण व ताम्र पात्र

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article