राशिफल

18 June 2025 Rashifal: कन्या राशि के जातकों का दिन होगा मंगलमय, तो बिजनेस को लेकर मेष-कर्क वाल भी रहेंगे खुश.. 12 राशियां यहां पढ़ें पूरा राशिफल

18 June 2025 Rashifal (​​आज का राशिफल 18 जून 2025): मिथुन राशि वालों को मङ्गल व्यवसाय में कई नवीन अवसर मिलने वाले हैं वहीं न्यू बिजनेस डील सुंदर है। वृष राशि वालों का घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। विस्तार से पढ़े 12 राशियों का पूरा राशिफल।

Image

राशिफल 18 जून 2025

18 June 2025 Rashifal (आज का राशिफल 18 जून 2025): कर्क व मेष राशि के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। कर्क वालों की जाँब में भी बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे। कॅरियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिवस मङ्गलमय है, उनकी वाणी बहुत धनी है। वहीं मकर वाले जातकों का जाँब व व्यवसाय कार्य बेहतर रहेगा। हालांकि नेत्र के मरीज सावधानी बरतें। चलिए अब जानते हैं सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल 18 जून 2025, Aaj Ka Rashifal 18 June 2025

मेष- आज राशि स्वामी मङ्गल पँचम व 06 :36 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश शुभ फल दे सकते हैं। चन्द्रमा व शनि एकसाथ द्वादश गोचर करके व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शनि कर्म व न्याय का कारक ग्रह है,चन्द्रमा मन को आध्यात्मिक भावों से भरा रखेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। कर्क व मेष राशि के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक -02 व 09

वृष- राशि स्वामी सूर्य द्वितीय , 06:36 pm के बाद शनि - चन्द्रमा एकसाथ एकादश हैं। जाँब में परिवर्तन की सम्भावना है। द्वितीय गुरु व चन्द्रमा गोचर धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -01 व 03

मिथुन- 06:36 pm के बाद चन्द्रमा -शनि दशम यानी कर्म भाव में हैं। इस राशि में गोचर करते गुरु व इस राशि के सूर्य का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। मङ्गल व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। जाँब में पद परिवर्तन का अवसर हाथ से जाने मत दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ज्यादा यात्रा को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ व सात अन्न का दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -04 व 08

कर्क- सायंकाल 06;36 के बाद चन्द्रमा -शनि भाग्य भाव में हैं। व्यवसाय में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है। जाँब में भी बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे। कॅरियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। युवा उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03

सिंह- राशि स्वामी सूर्य एकादश है। चन्द्रमा - शनि एकसाथ अष्टम है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। वृष व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मित्रों की एडवाइस लें। आज का उपाय -फलों का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08

कन्या- आज का दिवस मङ्गलमय है। 06:36 pm के बाद चन्द्रमा -शनि सप्तम होकर व्यवसाय में शुभ फल दे सकते हैं। जाँब वर्क व कॅरियर ग्रोथ से खुश रहेंगे। राशि स्वामी बुध व शुक्र सहायता करेंगे। जाँब में भी वर्क्स को टालें मत। आप वाणी के धनी व्यक्ति हैं। चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान शंकर जी को बेल पत्र व गंगा जल अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व नीला, शुभ अंक -01 व 03

तुला- नवम यानी भाग्य भाव के गुरु व खष्ठम शनि - चन्द्रमा गोचर से आप लाभान्वित होंगे। जाँब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज परिवार सङ्ग कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -आसमानी व बैगनी। शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक-राशि स्वामी मङ्गल दशम व अष्टम गुरु धन का आगमन कराएंगे। 06:36 pm के बाद चन्द्रमा व शनि एकसाथ पँचम गोचर करके शिक्षा में लाभ देंगे। जाँब में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्र उन्नति करेंगे उनका मन आत्मबल से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करना मङ्गलमय है। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -07 व 08

धनु-सप्तम गुरु व 06:,36pm के बाद इस राशि से चतुर्थ गोचर करते चन्द्रमा तथा शनि शुभ है। जाँब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। जाँब वर्क को और बेहतर करें, आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी।शुभ अंक -03 व 09

मकर- कल्याणकारी गुरुव , 06;36pm के बाद चन्द्रमा - शनि तृतीय अच्छे फल देने वाले हैं। बिजनेस वर्क पहले से बेहतर करेंगे। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय कार्य बेहतर रहेगा। नेत्र के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न व फलों का दान करें।शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 09

कुम्भ- चन्द्रमा -शनि द्वितीय व सूर्य पँचम गोचर में हैं। जाँब परिवर्तन का विचार चल रहा है। न्यू बिजनेस डील के लिए शुभ दिवस है। कार्यों के दबाव से परेशान रह सकते हैं। कॅरियर को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।यात्रा कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ सुख बेहतर होगा। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -02 व 09

मीन- सूर्य चतुर्थ घर -परिवार के लिये मङ्गलमय हैं। 06 : 36 pm के बाद चन्द्रमा - शनि इसी भाव में एकसाथ गोचर कर रहे हैं तथा आज हर कार्यों में मंगलमय परिणाम देते हैं। आप आज जाँब को नई दिशा दे सकते हैं। बैंकिंग,आईटी व मीडिया जाँब में सफलता है। जाँब में आपके उच्च अधिकारी का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें। शुभ रंग -लाल व हरा। शुभ अंक-01 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article