Horoscope Today 18 December 2023 In Hindi: मेष राशि वालों की लव लाइफ के लिए आज का दिन शुभ है। वृषभ राशि वालों का घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। कर्क राशि वालों के बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। सिंह राशि वालों को नौकरी में विशेष पद की प्राप्ति होगी। कन्या राशि वालों का रूका हुआ कार्य पूर्ण हो जाएगा। जानिए बाकी सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 18 December 2023 In Hindi
मेष-जॉब में टाइम मैनेजमेंट व वर्क डिस्ट्रीब्यूशन का ख्याल रखें। व्यवसाय की भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सहभागिता आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय- कम्बल दान करें। शुभ रंग- लाल व पीला। शुभ अंक- 03 व 09
वृष-जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। लगातर एक जगह कार्य करना भी कभी कभी अच्छा नहीं होता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। लव लाइफ में भवानाओं पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय-तिल व कम्बल का दान करें।गाय को पालक खिलाएं। शुभ अंक-02 व 08। शुभ रंग- नीला व हरा
मिथुन-आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन बिजनेस के लिए भी अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी यात्रा की संभावना भी है। आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक- 02 व 06
कर्क- अथक परिश्रम के बाद भी करियर में सफलता नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स को मेहनत व आत्मबल बढ़ाना होगा। व्यवसाय में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व लाल। शुभ अंक -01 व 03
सिंह-जॉब में किसी विशेष पद की प्राप्ति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जल्द ही उस उद्देश्य में ऑफिस की सहायता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।प्यार में एक दूसरे की भावनाओं को जानें। प्रेमी संग कहीं डिनर पर जाएं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग -सफेद व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09
कन्या- बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में भी प्रोग्रेस है, महत्वपूर्ण काम समय से निपटाते रहें। प्लानिंग को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर रोमांचित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा शिवलिंग को शहद अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -03 व 07
तुला-करियर सुंदर होगा। नवीन अवसरों की प्राप्ति से मन खुश रहेगा। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट से लाभान्वित होंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। मन पर संयम रखना होगा। असत्य बोलना आपके लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय- शिव उपासना करें। घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। शुभ रंग- नीला व हरा। शुभ अंक -06 व 08
वृश्चिक- धन का आगमन होगा।बिजनेस ग्रोथ से खुश रहेंगे। पूजा पाठ से मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग- लाल व पीला। शुभ अंक -05 व 07
धनु-करियर में नव उत्कर्ष प्राप्त होगा। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स करियर को बेहतर करें, आप अपने स्टडी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब चेंज का प्रयास करें। शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व अन्न का दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक -01 व 02
मकर-जॉब को लेकर पोजिशन बेहतर होगी। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। धार्मिक सतसंग से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। नई बिजनेस प्लानिंग आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय- भैरो उपासना करें व उड़द का दान करें। शुभ अंक- 03 व 07। शुभ रंग- नीला व हरा
कुंभ-करियर को लेकर खुश रह सकते हैं। स्टूडेंट्स सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। यात्रा कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ व कम्बल का दान करें। शुभ रंग- नीला व हरा। शुभ अंक- 06 व 08
मीन- बिजनेस वर्क से खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक- 03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
