Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की गणना अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के करियर के लिए उत्तम है। लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। वृषभ राशि वालों की बात करें तो इन लोगों को नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। लेकिन क्रोध पर संयम रखना होगा किसी से झगड़ा हो सकता है। हेल्थ को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। मिथुन राशि वालों को खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब व करियर में तरक्की देंगे। बिजनेस के लिए भी दिन महत्वपूर्ण हैंं। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
1. मेष- मंगलमय दिवस का ग्रह गोचर आपके विकास के लिए अनुकूल है। सूर्य आज वृश्चिक यानी अष्टम भाव में रहेंगे। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है। द्वादश शनि बिजनेस में रुकावट को समाप्त करेंगे। शनि मीन राशि में हैं। करियर में सब बेहतर होगा। जॉब प्रमोशन के प्रयास में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय -- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -01 व 09
2. वृष- सप्तम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना दे सकता है। बिजनेस ग्रोथ के लिए ज्यादा भाग दौड़ से बचें। परिवार में अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी । आज का शुभ अंक --03 व 08
3. मिथुन- खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब व करियर में तरक्की देंगे। आज का दिन बिजनेस के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। गुरु व्यय भाव में हैं। बिजनेस में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व सफेद। आज का शुभ अंक -04 व 08
4. कर्क- पंचम चन्द्रमा शिक्षा भाव में व गुरु एकादश करियर के लिए शुभ हैं। जॉब प्रमोशन में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस के न्यू डील में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।गुड़ व तिल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी
5. सिंह- सूर्य नवम में है। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में शुभ हैं। जॉब में वृश्चिक व धनु राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता से सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। ऑफिस में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय --सप्त अन्न व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। श्री विष्णु उपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक --02 व 09
6. कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में हैं। किसी बड़ी बिजनेस सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। शनि मीन व सूर्य मेष में रहकर फैमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आपसे बखूबी करवा सकते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें । चावल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व लाल। आज का शुभ अंक -01 व 03
7. तुला-चन्द्रमा द्वितीय गोचर व गुरु अष्टम में रहकर जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से लाभान्वित करेंगे। शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोगों को कोई बड़ा लाभ देंगे। करियर को लेकर सफल रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --तनाव से बचें। मूंग व उड़द का दान करें। श्री सूक्त स्तोत्र का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --03 व 06
8. वृश्चिक-इस राशि के चंद्रमा व वृष के गुरु मंगलमय फल देंगे। चन्द्रमा आर्थिक सुख में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से मन खुशियों से भरा रहेगा। जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ में लीवर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। पिता के आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। गेंहू का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --03 व 07
9. धनु-इस राशि से द्वादश भाव के चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ तथा मंगलमय है। सूर्य इसी राशि से पंचम में हैं। गुरु व चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। बेवजह यात्रा से बचिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान भी करें। शुभ अंक --02 व 09 आज का शुभ रंग --लाल व सफेद
10. मकर- पंचम गुरु व एकादश भाव के चन्द्रमा करियर प्रोग्रेस के लिए शुभ हैं। जॉब वर्क पहले से बेहतर करेंगे। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी , हनुमान जी को लड्डू व फल अर्पित करें। सात अन्न का दान करें। शुभ अंक -01 व 02। आज का शुभ रंग -नीला व हरा
11. कुम्भ- चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में व शनि इसी राशि से द्वितीय में हैं। कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय ---माता जी के मंदिर जाएं। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है। शुभ रंग --नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक --04 व 07
12. मीन---गुरु तृतीय व चन्द्रमा नवम शुभ हैं। भाग्य भाव में गोचर करता चन्द्रमा बिजनेस में लाभ करवाएंगे। करियर प्रोग्रेस सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। ऑफिस डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। आज का उपाय --ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
