राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023 : आज मीन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी नौकरी, सावधान रहें तुला, सिंह सहित ये 5 राशि वाले लोग, जानें अपना राशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 16, 2023, 06:47 AM IST

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023 in Hindi: हिंदू धर्म में राशियों का काफी ज्यादा महत्व होता है, राशि के हिसाब से लोग अपना काम करते हैं, आज 16 दिसंबर दिन शनिवार है। आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा होने वाला है जानते हैं।

Image

rashi

Horoscope Today 16 December 2023: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और उन्हें रोजगार के नए मौके मिल सकते हैं। वृषभ राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी और इसी के साथ कोई रूका हुआ काम भी पूरा होने की संभावना है। सिंह राशि वाले जॉब में वर्क लोड को लेकर तनाव में रह सकते हैं तो वहीं, कन्या राशि वालों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष- बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे बस थोड़ा वर्क लोड के टेंशन से बचें। जॉब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

आज का उपाय- शिव उपासना करें। किसी शिव मन्दिर के परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01 व 03

वृष- जॉब में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है, इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। छात्र भी अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे।टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय- शिव पूजा करते रहें व शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। तिल और चावल का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व नीला।

शुभ अंक- 01 व 09

मिथुन- बिजनेस में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। कम्बल का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -02 व 09

कर्क- बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी-कभी प्रोमोशन का विलम्ब होना परेशान करता है। छात्र कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व कम्बल का दान अवश्य करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 09

सिंह- आप जॉब में वर्क लोड को लेकर तनाव में रह सकते हैं। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें। सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है।

आज का उपाय- तिल का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

शुभ रंग- लाल व नारंगी

शुभ अंक- 03 व 09।

कन्या- जॉब को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें। अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।

आज का उपाय -स्वास्थ्य लाभ के लिए मसूर का दान करें ।

शुभ अंक -03 व 08।

शुभ रंग -पीला व सफेद

तुला- बिजनेस में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। मन का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा। निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा।

आज का उपाय- विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान अनन्त पुण्यदायी है।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक- कॅरियर में जम्प आएगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय- माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग-लाल व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 06

धनु- जॉब चेंज के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें। करियर को लेकर सीरियस रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें।पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। ऑफिस में वाद विवाद से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी।

आज का उपाय- धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री कृष्ण उपासना करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 07

मकर- करियर के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है। स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ अंक- 05 व 08।

शुभ रंग- नीला व आसमानी

कुम्भ- स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे। बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करें।किसी शिव मन्दिर परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 03 व 09

मीन- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिल ने के संयोग बनेंगे। करियर को लेकर खुश रहेंगे। छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जॉब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। कम्बल का दान करें। वृक्षारोपण करते रहें।

आज का शुभ रंग- पीला व नारंगी।

शुभ अंक- 03 व 09।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article