Aaj Ka Rashifal 16 April 2025 (आज का राशिफल 16 अप्रैल 2025): आज के भविष्यफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। एक तरफ जहां मेष राशि वालों को नए मौके मिल सकते हैं तो वहीं वृष राशि वालों की भी जॉब में प्रोन्नति की संभावना है। मिथुन राशि वाले युवाओं को प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचना है। धनु राशि के घर रुके धन का आगमन हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है, वो हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। यहां से आप 12 राशियों का पूरा राशिफल देख सकते हैं।
वैशाख तृतीया के दिन गुरु द्वितीय होकर शुभ है। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी कर सकते हैं। ऑपर्चुनिटी के साथ में है। ऑफिस विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे, न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व सफेद। आज का शुभ अंक - 02 व 09
मीन के शनि ,सप्तम चन्द्रमा व इसी राशि वाले जातकों को बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। बहुत ज्यादा जर्नी से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में तनाव दे सकता है। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी । आज का शुभ अंक - 01 व 03
आज का दिन द्वादश गुरु- व खष्ठम चन्द्रमा घर परिवार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करने वाला है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। आज का शुभ अंक - 04 व 08
चन्द्रमा इसी राशि से पंचम में, गुरु वृष लेकिन मीन का शनि गोचर होने के कारण बिजनेस प्रोग्रेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। करियर प्रोग्रेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना करते रहें व अन्न दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 06
राशि स्वामी सूर्य सब मेष यानी नवम भाग्य, भाव में हैं। चतुर्थ चन्द्रमा व वृष के गुरु गोचर से जॉब में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। जॉब में विवाद की बातें अब दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय - तिल व उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।शुभ रंग -नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक - 05 व 08
शनि अब सप्तम में हैं। वृष के गुरु तथा वृश्चिक के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। जॉब में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं।फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें । गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक -05 ब 09
वृष के गुरु व वृश्चिक के चन्द्रमा मंगलमय है। द्वितीय चन्द्रमा घर के लिए मंगलमय हैं। खष्ठम शनि स्वास्थ्य के लिए शुभ है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभकारी है। शुभ रंग - सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक - 04 व 08
सप्तम गुरु व इस राशि के चन्द्रमा धन लाभ देंगे। पंचम शनि गोचर संतान की प्रगति में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से दिन आनन्द से भरा रहेगा।करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय - सात अन्न का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। आज का शुभ अंक - 02 व 09
शनि चतुर्थ व सूर्य इसी राशि से द्वितीय में पँचम गोचर कर रहे हैं। सूर्य अभी इसी राशि से द्वितीय में हैं। रुके धन का आगमन होगा। ऑफिस में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का 07 बार पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान भी करें। शुभ अंक - 02 व 08 आज का शुभ रंग - नारंगी व लाल
गुरु पंचम, शनि तृतीय व सूर्य इसी राशि से चतुर्थ गोचर में है। एकादश चन्द्रमा बिजनेस वर्क को पहले से बेहतर करेंगे। आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक - 02 व 06। आज का शुभ रंग - नारंगी व लाल
सूर्य तृतीय भाव में है। गुरु द्वितीय, शनि इसी राशि से द्वितीय में व गुरु वृष में हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व तिल दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान शुभ है। शुभ रंग- नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक - 01 व 08
सूर्य द्वितीय, शनि इस राशि में तथा गुरु तृतीय गोचर में है। छात्रों का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। चन्द्रमा नवम शुभ है। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में अति भावुकता से बचें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। आज का उपाय - बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ व उड़द -गुड़ का दान करें। सूर्य उपासना करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक - 01 व 09