Horoscope Today 15 December 2023: मेष राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वृषभ राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। मिथुन वालों का आज कोई रूका हुआ काम पूरा होगा। कर्क राशि वालों को अपनी हेल्थ पर ध्यान देना होगा। तो सिंह राशि वालों को करियर में प्रोग्रेस मिलेगी। अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष- फाइनेन्स व आईटी सेक्टर में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है, न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। हेल्थ में लापरवाही से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक--03 व 09
वृष- आज का दिन जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। अपनी हर बातें मित्रों में शेयर करने से बचें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल का दान हितकर है।
शुभ अंक- 04 व 06
मिथुन-आज का दिन जॉब करने वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें। व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय- श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का तीन बार पाठ व सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।
शुभ अंक- 04 व 06।
शुभ रंग - बैगनी व नीला
कर्क- जॉब में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। अपने प्रयास को और तेज व उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
शुभ अंक- 03 व 09
सिंह-करियर में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। मित्रों का सहायता का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान करें।
शुभ अंक- 02 व 09।
शुभ रंग- लाल व सफेद
कन्या- आपका प्रयास रहता है कि जॉब में प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें। इससे प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। बिजनेस में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग - बैगनी व हरा।
शुभ अंक- 05 व 08
तुला-जॉब में प्रगति है। उच्च पद पर कार्य करते हुए भी आपकी वर्क शैली बहुत ही अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा, यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय- श्री गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग-बैगनी व हरा।
शुभ अंक- 05 व 06
वृश्चिक-जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख में नेत्र विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मंगल लीवर प्रॉब्लम दे सकता है।
आज का उपाय- सूर्योपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
शुभ अंक-02 व 03
धनु-आप अपने मेहनत के हिसाब से बिजनेस में सफल नहीं हो पा रहे हैं। राशि स्वामी गुरु को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -किसी शिव मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -03 व 09
मकर-जॉब मे किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर तनाव रहेगा। बड़े बिजनेस वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।
आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ व तिल दान से व्यावसायिक लाभ होता है।
शुभ रंग- नीला व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 08
कुंभ- जॉब व बिजनेस बेहतर होगा। पारिवारिक समस्याओं को हल करेंगे। स्वास्थ्य में शुगर को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय- शनि के बीज मंत्र का जप करें व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग-आसमानी व हरा।
शुभ अंक -07 व 08
मीन- जॉब में स्ट्रगल है लेकिन प्रमोशन की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस को लेकर भी थोड़ा तनाव रहेगा। लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
