राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: मेष-वृषभ समेत इन राशि जातकों की लव लाइफ में आ सकता है टेंशन, सेहत-बिजनेस को लेकर ये लोग रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025 (आज का राशिफल 14 मई 2025): मेष, वृषभ समेत इन राशि वालों के लिए लव लाइफ, जॉब में आ सकता है खास परिवर्तन। तो इन राशि जातकों को बिजनेस, परिवार को लेकर लेने होंगे बड़े फैसले। विस्तार से जानिए राशि अनुसार आपका आज का दिन कैसा जाने वाला है।

Image

आज का राशिफल 14 मई 2025

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025 (आज का राशिफल 14 मई 2025): मेष - चन्द्रमा अष्टम व गुरु द्वितीय स्थान पर गोचर करके मङ्गल फल प्रदान कर रहे हैं । आज गृह निर्माण की स्थितियां मङ्गल गोचर के कारण अनुकूल हैं। जाँब में भी परिवर्तन का प्रयास करते रहें। व्यावसायिक सफलता समय लेती है।यदि अब तक मनमाफिक कॅरियर में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दें लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी । शुभ अंक - 01 व 03

वृष - चन्द्रमा सप्तम व सूर्य अभी मेष में हैं। धार्मिक कार्यों से मन की खुशियां भरे रहने की सम्भावना है। लव लाइफ में तनाव से बचें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -सात अन्न का दान करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। शुभ अंक - 03 व 07

मिथुन - चन्द्रमा खष्ठम व सूर्य मेष में गोचर में है। व्यवसाय में ऑफिस कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है।आध्यात्मिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ अंक -04 व 08। शुभ रंग - हरा व नीला

कर्क - चन्द्रमा पँचम व सूर्य दशम गोचर में हैं।व्यवसाय में सफलता का समय है।सायंकाल मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।कॅरियर में अभी अच्छी सफलता नहीं मिल रही है।किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है।प्रेम में विश्वास को कायम रखें।लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।आज का उपाय -- हनुमान जी की उपासना करते रहें।गुड़ का दान करें।शुभ रंग --सफेद व पीला।शुभ अंक -03 व 08

सिंह - चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ व सूर्य भाग्य भाव में है । आर्थिक उन्नन्ति समय लेती है। जाँब में मेष व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -- सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ पुण्य है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -02 व 08

कन्या - तृतीय चंद्रमा , नवम गुरु व मीन के शनि जाँब में प्रोग्रेस दे सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय -- चावल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक - 04 व 09

तुला - द्वितीय चन्द्रमा व वृष के गुरु मंगलमय हैं। बैंकिंग,आईटी व फाइनेन्स जाँब में शुक्र व बुध सफलता देगा। परिवार को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध की अधिकता हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय -- तनाव से बचें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। शुभ अंक - 05 व 08

वृश्चिक - इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा व खष्ठम सूर्य बिजनेस के लिए अनुकूल है। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -- सूर्य उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है व सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 09

धनु - खष्ठम गुरु , इस राशि से पँचम गोचर करते सूर्य व व्यय भाव के चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ हैं। बिजनेस में अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में स्किन एलर्जी से समस्या आ सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। जाँब में आशातीत सफलता मिलेगी। आज का उपाय --- श्री सुंदरकांड का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 04 व 09

मकर - राशि स्वामी शनि तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जाँब को लेकर सफल रहेंगे । मार्केटिंग,आईटी , टीचिंग व बैंकिंग जाँब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। तनाव से दूर रहें। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ आपकी सहायता करेगी। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 01 व 02

कुम्भ - चन्द्रमा कर्म भाव में हैं। सूर्य तृतीय भाव में मंगलमय हैं। आप जाँब वर्क व प्रोग्रेस से अति प्रसन्न रह सकते हैं। अपने न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जाँब में किसी विशेष कार्य को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय -- उड़द का दान करें। शुभ रंग-सफेद व हरा। शुभ अंक - 04 व 06

मीन - चंद्रमा नवम गोचर करके भाग्य वृद्धि करेंगे। शुक्र बिजनेस को सकारात्मक दिशा में ले जाएगा । मङ्गल व शुक्र जाँब को लेकर खुश रखेंगे । न्यू बिजनेस वर्क को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय - सूर्योपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article