Aaj Ka Rashifal 14 June 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज के दिन कर्क राशि के जातक को तनाव आपको परेशान कर सकता है। इसी के साथ तुला राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। आज के दिन मीन राशि के जातक को जॉब को लेकर खुश रहेंगे। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
द्वितीय गुरु व पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में सफलता का दिवस है। ज्यादा यात्रा से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा । आपका करियर महत्वपूर्ण है । जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ थोड़ा खराब रहेगा।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक --01 व 03।
शुभ रंग -पीला व लाल
वृष
चन्द्रमा चतुर्थ है। आज का दिन में नव सफलताओं से भरे रहने का है। व्यवसाय में मानसिक चिंता से बचें। गुरु इसी राशि में जॉब में बड़ी सफलता दे सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। व चावल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -06 व 07
मिथुन
द्वादश गुरु व्यय करवाता है फिर भी किसी रुके धन का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
कर्क
गुरु एकादश व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। ज्यादा तनाव आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को इधर मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ तथा उड़द का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
सिंह
व्यवसाय में रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में मित्रों की सहायता मिलेगी।व्यवसाय में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक --01 व 09
कन्या
जॉब वर्क बेहतर रहेगा। बिजनेस में नवम गुरु नवीन अवसरों की प्राप्ति करवाएगा। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। जॉब में कोई नवीन उत्तरदायित्व मिलेगा।
आज का उपाय -सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व ऊनी वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 07
तुला
अष्टम गुरु व एकादश चन्द्रमा जॉब व बिजनेस में सफल करेंगे। करियर की पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा तिल का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 07
वृश्चिक
दशम चन्द्रमा जॉब व बिजनेस में सफलता देगा। दशम गोचर कर्म का है। जॉब परिवर्तन का प्रयास रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। वस्त्र का दान भी करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -06 व 09
धनु
राशि स्वामी गुरु खष्ठम व नवम चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त करेंगे।बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दैहिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व बैगनी।
शुभ अंक -02 व 03
मकर
शनि द्वितीय है।अष्टम चन्द्रमा जॉब चेंज का समय ला सकता है।आप एक उद्यमी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
शनि द्वादश हैं। चतुर्थ गुरु व सप्तम सूर्य शुभ हैं। जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग --सफेद व नीला।
शुभ अंक --05 व 08
मीन
स्वामी गुरु तृतीय हैं। चन्द्रमा खष्ठम बिजनेस के लिए अब सकारात्मक दिशा में कार्य करेगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
शुभ अंक --01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
