Aaj Ka Rashifal 13 May 2025 (आज का राशिफल 13 मई) : मेष - ज्येष्ठ माह प्रतिपदा को अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु कॅरियर को नया विस्तार देंगे । छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ही समय दें। जाँब में किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जाँब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें। आज का उपाय - गाय को पालक खिलाएं व उड़द का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक - 02 व 09
वृष - चन्द्रमा सप्तम शुभ है। शुक्र व मङ्गल गोचर के कारण नवीन बिज़नेस प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने स्टडी के प्रति सिंसियर रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - शिवलिंग पर कुश व जल अर्पित करें। शुभ रंग - नीला व बैगनी। शुभ अंक - 03 व 09
मिथुन - आज चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वादश हैं। जाँब से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जाँब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग-सफेद व आसमानी। शुभ अंक - 05 व 08
कर्क - चन्द्रमा पँचम शिक्षा के लिए शुभ है। मङ्गल इसी राशि में हैं। आईटी व बैंकिंग जाँब में सफलता देगा।प्रोमोशन का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। कार्यों की अधिकता से मन का असंतुलन परेशान करता है। छात्रों के कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर मे विवाह की बात चलेगी। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। दीपदान अवश्य करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 03 व 09
सिंह - राशि स्वामी सूर्य नवम है। बिजनेस को लेकर नवीन प्रयास में लगे रहेंगे।मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखें। ज्यादा सोचना किसी समस्या का समाधान नहीं करता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। आज का उपाय - तिल व मूंग का दान आज का श्रेष्ठ दान है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग - हरा व सफेद। शुभ अंक - 01 व 02
कन्या - बुध व शुक्र मैनेजमेंट स्किल देता है। जाँब में हर कार्य को को बहुत ही गम्भीरता से करें। जाँब के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। एम बी ए व जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा। आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - हरा व सफेद। शुभ अंक - 05 व 06
तुला - राशि स्वामी शुक्र व द्वितीय चन्द्रमा अनुकूल है। बिजनेस फील्ड के जातकों को सफलता मिलेगी। मानसिक परेशानी कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जाँब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। शुभ अंक - 03 व 09
वृश्चिक - चन्द्रमा इसी राशि में हैं। व्यावसयिक सफलता का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग परिवार में आपके प्रति लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय - माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी 09 परिक्रमा करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक - 01 व 06
धनु - खष्ठम गुरु व द्वादश चन्द्रमा जाँब को बेहतर करेंगे। राशि स्वामी गुरु व मङ्गल बेहतर परिणाम देंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय - घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें।इस कार्य को करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग - लाल व नारंगी। शुभ अंक - 0 1 व 02
मकर - शनि तृतीय व चन्द्रमा एकादश हैं। कार्यों की अधिकता में मन का संतुलन बहुत जरूरी है। आप एक आशावादी व मनोबल के धनी व्यक्ति बनें ।छात्र कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी। आज का उपाय -शिवलिंग को मधु, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। शुभ अंक - 03 व 05
कुम्भ - शनि द्वितीय व चन्द्रमा दशम हैं। शनि इस समय इसी राशि में हैं। सिस्टेमेटिक जाँब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय - भगवान शिव को बेलपत्र , मधु व गंगाजल अर्पित करें। शुभ अंक - 03 व 06। शुभ रंग - नीला व आसमानी
मीन - शनि इसी राशि में है।चन्द्रमा नवम है। स्टूडेंट्स के कॅरियर में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। स्टडी को लेकर खुश रहेंगे तथा अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।आज का उपाय - फलों का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। शुभ अंक - 02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
