राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: शुक्रवार का दिन इन 2 राशियों के लिए होगा शुभ, वृष राशि पर बढ़ेगा ऑफिस का भार, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: आज का राशिफल कहता है कि आज वृष राशि वालों का ऑफिस में गंभीर विवाद हो सकता है। मिथुन राशि के जातकों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। यहां से राशिफल पढ़कर आप अपने पूरे दिन का हाल जान सकते हैं।

Image

aaj ka rashifal 13 june 2025 horoscope of all 12 zodiac sign

Aaj Ka Rashifal 13 June 2025: मिथुन राशि के लोगों का आज रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। वृश्चिक राशि वालों को रियल स्टेट, फाइनेंस व बैंकिंग फील्ड के बिजनेस में सफलता मिलेगी। धनु राशि वाले आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। सिंह राशि के जातकलव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। यहां से आप 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं-

13 जून का राशिफल-

1) मेष- आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वितीया को सूर्य वृष व चन्द्रमा धनु में हैं। गुरु तृतीय होकर व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य बनाएंगे। स्टूडेंट्स करियर में प्रोग्रेस के लिए परफॉर्मेंस बेहतर करें। युवा लव लाइफ में टेंशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवपुराण का नियमित पाठ व फलों दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 02 व 03

2) वृष- सूर्य इसी राशि में है। चन्द्रमा अष्टम है। जाँब में कुछ परेशानी संभावित है। विवाद की सम्भावना है। कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका संवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी। आज का उपाय - भगवान कृष्ण जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करे। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 04 व 07

3) मिथुन- गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। जाँब के लिए कोई नए प्रोजेक्ट का समावेश होने वाला है। चन्द्रमा - गुरु शुभ हैं। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। फलों का दान लाभ करेगा। शुभ रंग - आसमानी व हरा। शुभ अंक - 01 व 03

4) कर्क- चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वादश हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि मीन व सूर्य वृष में हैं। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं। जाँब में लगातार अच्छे परफार्मेंस से सफलता मिल रही है। फ़िल्म, बैंकिंग व मीडिया के लोग जाँब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद । शुभ अंक - 05 व 06

5) सिंह- जाँब में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे तथा बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। राशि स्वामी सूर्य दशम गोचर में है। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें व चने की दाल का दान करें। सूर्योपासना भी करें। शुभ रंग - हरा व नारंगी। शुभ अंक - 03 व 09। शुभ रंग - लाल व पीला

6) कन्या- चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। जाँब में आपकी कार्यशैली सबको चमत्कृत कर देती है। सूर्य भाग्य भाव में है। पिता के आशीर्वाद के बाद ही सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। कुशल वाक शैली आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शुभ रंग - आसमानी व हरा। शुभ अंक - 05 व 08

7) तुला- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। चन्द्रमा तृतीय व गुरु मिथुन में रहकर जाँब में नवीन पद को लेकर खुशी देगा। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में संशय का स्थान नहीं होता है। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग - सफेद व हरा। शुभ अंक - 04 व 06

8) वृश्चिक- मङ्गल सिंह व शनि मीन में है। रियल स्टेट, फाइनेंस व बैंकिंग फील्ड के बिजनेस में सफलता मिलेगी। मङ्गल व गुरु व्यवसाय में लाभ दिलाता है। जाँब परिवर्तन का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सूर्य - चन्द्रमा सप्तम में है। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी। आज का उपाय - श्री सूक्त का 09 पाठ लाभप्रद रहेगा। माता लक्ष्मी जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद। शुभ अंक - 05 व 06

9) धनु- सप्तम गुरु व इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा जाँब के लिए शुभ है। शुक्र व बुध का सहयोग वित्त्तीय व्यवसाय में लाभ देते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें। आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार से मानसिक परेशान रह सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल

10) मकर- चन्द्रमा द्वादश है। खष्ठम गुरु व तृतीय शनि जाँब प्रोग्रेस के लिए मंगलमय है। लव लाइफ में इमोशन से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। परिवार में सबको सम्मान दें। हेल्थ में साइनस के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा। आज का उपाय - पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका रुद्राभिषेक करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक - 04 व 08

11) कुम्भ- बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रह सकते हैं। किसी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट के मिलने की संभावना है। छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने कोर्स को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। पिता का का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - सफेद व हरा । शुभ अंक - 04 व 08

12) मीन- परिवार में किसी बड़े कार्य के सम्पन्न होने को लेकर खुश रहेंगे। सूर्य तृतीय रहेंगे।व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जाँब वर्क में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। उदर विकार की संभावना है। आज का उपाय - श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ व अनार का दान कष्टों से मुक्ति देगा। शुभ रंग - लाल व सफेद। शुभ अंक - 01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article