राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: नौकरी में प्रमोशन और घर में शांति, जानें 12 जून को किस राशि की बदलने वाली है किस्मत

Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: वृष राशि के जातकों के जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। मिथुन राशि वालों का कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। तुला राशि वालों को आज असत्य व क्रोध से बचना है। यहां से आप पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं।

aaj ka rashifal 12 june 2025 horoscope of all 12 zodiac sign

Aaj Ka Rashifal 12 June 2025: राशिफल के अनुसार, वृष राशि वालों को ज्यादा तनाव नहीं लेना है, लेकिन मेष राशि वालों का समय सफलता का है। सिंह राशि के जातक लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। तुला राशि में जो बीपी या शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। कुम्भ राशि वाले शिवलिंग का गंगा जल, दही , बेल पत्र व शहद से जलाभिषेक करें। यहां से आप 12 राशियों का पूरा राशिफल पढ़ सकते हैं।

12 जून का राशिफ़ल-

1) मेष- चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव व गुरु तृतीय होकर आईटी व बैंकिंग जॉब वालों को सफल करेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें व फलों का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक - 03 व 09

2) वृष- गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। ज्यादा तनाव से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग - सफेद व नीला। शुभ अंक - 05 व 08

3) मिथुन- आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 04 व 08

4) कर्क- खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब व बिजनेस के लिए मंगलमय हैं। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें।तिल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। आज का शुभ अंक - 04 व 08

5) सिंह- गुरु एकादश, राशि स्वामी सूर्य अब वृष व चन्द्रमा धनु में हैं। आप जॉब में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे।कर्क व मिथुन राशि के आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। बिजनेस में सफलता मिलेगी। तनाव से बचें। आज का उपाय - सूर्योपासना करें। पिता व गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - लाल व पीला। आज का शुभ अंक - 02 व 07

6) कन्या- चतुर्थ चन्द्रमा घर परिवार के लिए बेहतर है। गुरु दशम भाव में हैं। आत्मविश्वास व सफलता की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें।पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।चने की दाल का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक - 05 व 08

7) तुला- बिजनेस व पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा धनु में शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो बीपी या शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें।शुभ रंग - हरा व नीला। आज का शुभ अंक - 03 व 07

8) वृश्चिक- दशम मङ्गल व द्वितीय चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देंगे। चन्द्रमा व गुरु शुभ है। फैमिली डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय - सूर्य उपासना करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग - लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 05 व 08

9) धनु- गुरु सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य खष्ठम है। आज व्यवसाय में आपके मित्रों का सहयोग रहेगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। तिल - गुड़ का दान लाभदायक है। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 02 व 09

10) मकर- चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है। व्यवसाय में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा।आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें। तिल का दान सहायक है। शुभ अंक - बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक - 04 व 08

11) कुम्भ- गुरु पंचम, चन्द्रमा एकादश व शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस ग्रोथ से खुश रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। बड़े भाई का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय - शिवलिंग का गंगा जल, दही , बेल पत्र व शहद से जलाभिषेक करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक - 04 व 07

12) मीन- चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में शुभ है। व्यवसाय में सफलता है। परिवार या कोई कर्क राशि के मित्र जन किसी बात को लेकर तनाव दे सकते हैं। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा। आज का उपाय - बंगलामुखी महामंत्र का जप करें। सात अन्न व गुड़ का दान करें। आज का शुभ अंक - 01 व 09

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज Author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article