Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: आज इन 5 राशि वाले रहें सावधान, मिल सकता है धोखा, बड़ी दुर्घटना के प्रबल आसार
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: आज का दिन तीन राशि वालों के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। इन राशियों को सतर्क रहना होगा। नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025
Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: मेष- चन्द्रमा सप्तम हैं, व्यवसाय सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जॉब प्रमोशन में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक -01 व 02
पितृ दोष से मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर है बुद्ध पूर्णिमा, करें ये खास उपाय
वृष-चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब चेंज का विचार आ सकता है। बहुत ज्यादा भाग दौड़ का त्याग करें। छात्र करियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें।लव लाइफ में इमोशन पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय --गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक 02 व 06
मिथुन--पंचम चन्द्रमा शिक्षा व करियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। धार्मिक यात्रा प्रभाव का अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा। अनार का दान करें। शुभ रंग --नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक --04 व 05
कर्क--चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ भाव में हैं। जॉब में प्रोग्रेस है। जॉब में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय--हनुमान जी की उपासना जरूरी है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला।आज का शुभ अंक --02 व 08
सिंह- चन्द्रमा तृतीय है। छात्रों को विदेश अध्ययन में कामयाबी मिलेगी। करियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का दर्शन करें व पिता का आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए खान पान में परहेज लाएं। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें व सकारात्मक कार्य करें। आज का उपाय -फलों का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -08 व 09
कन्या-बिजनेस प्रॉब्लम को लेकर परेशान होने की बात नहीं है। सब बेहतर होगा। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर सही कार्य करें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- शिवलिंग पर कुश व गंगाजल अर्पित करें। मूंग का दान उचित है। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -03 व 06
तुला- चन्द्रमा इसी राशि में है। शुक्र व मंगल आपको लाभान्वित करेंगे। आपकी बिजनेस कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी लव लाइफ बेहतर गुजरेगी। किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।आज का उपाय -शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ अंक -03 व 08। आज का शुभ रंग --लाल व नारंगी
वृश्चिक-मंगल व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सायंकाल के बाद कोई नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। स्टूडेंट्स का मन आत्मबल की ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। तिल व फलों का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। शुभ अंक -01 व 08
धनु-एकादश चन्द्रमा मंगलमय है। मंगल स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।बिजनेस में लाभ है। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न सहित फलों का दान करें। शुभ अंक -05 व 08। आज का शुभ रंग --नारंगी व लाल
मकर- दशम चन्द्रमा बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध जातकों को सफल करेगा। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शुभ रंग- हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ-चतुर्थ गुरु व द्वितीय शनि लाभ देंगे। आप बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू स्रोत को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक किसी बड़े संत के गृह आगमन का संयोग बना सकता है। आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ व गुड़ तथा गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -03 व 08
मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा अष्टम हैं। शनि इसी राशि में हैं।छात्र कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में विवाह संभावित है। सत्य की राह पर चलें। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय -श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --पीला व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Aaj ka Rashifal (24-May-2025): कर्क राशि वालों की बदलेगी किस्मत तो वृष राशि वालों की बढ़ सकती है मुसीबत, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal (23-May-2025): विष्णु जी का व्रत किस राशि के लिए लाएगा अच्छे दिन, दोनों हाथों में होंगे लड्डू, पढ़ें सभी राशियों से जुड़ी खबरें

Kal ka Rashifal (22-May-2025): मेष, कर्क समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ तो इन दो राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 May 2025: आज चंद्रमा बदलेगा इन 3 राशियों की किस्मत, छप्परफाड़ मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 20 May 2025: बड़ा मंगल के दिन इन 2 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका दिन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited