Aaj Ka rashifal 11 march 2025 (आज का राशिफल 11 मार्च 2025): राशिफल हमारे दैनिक जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करता है। ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति जीवन के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करती ह चाहे वो व्यवसाय, करियर, शिक्षा, प्रेम जीवन या स्वास्थ्य हो। आज का राशिफल आपको ये समझने में मदद करेगा कि किस दिशा में प्रयास करना चाहिए और किन बातों से सावधान रहना आप के लिए आवश्यक है। चंद्रमा, गुरु, शनि और अन्य ग्रहों की चाल का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग पड़ता नजर आ रहा है। है। यदि आप नौकरी में हैं, तो आज के ग्रहों की स्थिति आपकी प्रगति, बॉस के साथ संबंध, या कार्यस्थल पर संभावित चुनौतियों को संकेत दे सकता है। व्यवसायियों के लिए नए सौदे, निवेश और आर्थिक लाभ की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया है। वहीं, छात्रों के लिए ये राशिफल करियर में सफलता और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने के उपाय बताए गए हैं। ग्रहों की अनुकूलता बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए मंत्र जाप, दान और पूजा करना आपकी सफलता में सहायक हो सकते हैं। शुभ रंग और शुभ अंक भी आपके दिन को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
Aaj Ka rashifal 11 march 2025
Aaj Ka rashifal 11 march 2025(आज का राशिफल 11 मार्च 2025)
मेष – चंद्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। परिवार सहित सुदूर यात्रा का विचार आ सकता है। बिजनेस में अपनी न्यू डील के प्रति सजग रहें। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय - भगवान शंकर जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक --02 व 09।
वृष - पॉलिटिक्स से संबंधित लोग लाभ में रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की संभावना है इस संबंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान बाहुक का 03 बार पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग - हरा व नीला।
शुभ अंक - 02 व 03।
मिथुन - आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। चंद्रमा द्वितीय व गुरु द्वादश रहेंगे। जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। बिजनेस में भी यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
शुभ अंक - 02 व 03।
कर्क – चंद्रमा इसी राशि में हैं। जॉब को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स के कॅरियर में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं, ये बहुत अच्छी बात है। मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाए रखें। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 02 व 09।
सिंह – चंद्रमा व्यय भाव में है। गुरु वृष व सूर्य कुम्भ में हैं। बिजनेस में कोई नई पालिसी सफल करेगी । स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। आपका कॅरियर प्रगति की तरफ जाएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - श्री कनकधारा स्तोत्र पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग - नारंगी व पीला।
शुभ अंक - 05 व 06।
कन्या – चंद्रमा कर्क व गुरु वृष में हैं। शनि खष्ठम हैं। बिजनेस में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी लेकिन परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय – भैरव उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग - नारंगी व पीला।
शुभ अंक - 03 व 06।
तुला - छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। चंद्रमा दशम व्यवसाय को लेकर आशावादी बनाएंगे। मंगल गोचर का संकेत है कि आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। ये रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - मसूर व गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 02 व 06।
वृश्चिक - मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगा। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोग्रेस है। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग - नारंगी व पीला।
शुभ अंक - 01 व 02।
धनु – गुरु षष्ठम व शनि तृतीय गोचर करके व्यवसाय में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता देंगे। बिजनेस में किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें। आज का उपाय - श्री सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09।
मकर – जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में आर्थिक प्रगति है। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। जॉब में अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही उसको सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें।
आज का उपाय – जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें,चने की दाल का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग - पीला व सफेद।
शुभ अंक - 02 व 06।
कुंभ – चंद्रमा षष्ठम व गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब परिवर्तन में अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग - नीला व सफेद।
शुभ अंक - 04 व 07।
मीन - गुरु तृतीय व चंद्रमा पंचम है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मृदुभाषिता आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करें। जीवन में सफलता हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम का नित्य पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग - लाल व सफेद।
शुभ अंक - 01 व 02।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
