राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: शनिवार के दिन इन दो राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025 (आज का राशिफल 10 मई 2025): आज के राशिफल के अनुसार शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। यहां से आप अपना राशिफल पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Image

aaj ka rashifal 10 may 2025 in hindi

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025 (आज का राशिफल 10 मई 2025): शनिवार, 10 मई 2025 के राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों के व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। वहीं, वृष राशि को गुस्सा करने से बचना है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन घर-परिवार लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कर्क राशि वाले भी व्यवसाय में कई दिनों से रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आप 12 राशियों का पूरा राशिफल पढ़ सकते हैं और अपने दिन की घटनाओं के बारे में जान सकते हैं।

1) मेष

01:43 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य अभी इसी राशि में हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों को करने का दिवस है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ मे बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक - 01 व 02

2) वृष

चन्द्रमा 01:43pm के बाद तुला यानी खष्ठम रहेंगे। जॉब में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का नवीन अवसर है। असत्य व क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। यात्रा सुखद होगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान हितकर है। शुभ अंक - 03 व 06शुभ रंग - आसमानी व सफेद

3) मिथुन

आज का दिन घर-परिवार लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। 01:43 pm के बाद चन्द्रमा तुला व सूर्य मेष में गोचर करेंगे। जॉब वर्क के प्रति समर्पित रहें। आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में असत्य से बचें। आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व सप्त अन्न का दान करें। शुभ अंक --02 व 09। शुभ रंग - हरा व नीला

4) कर्क

01:43 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य भाग्य भाव मे रहेंगे। व्यवसाय में कई दिनों से रुका धन प्राप्त कर सकते हैं। चन्द्रमा इसी राशि का स्वामी है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 04 व 07

5) सिंह

01:43 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय, सूर्य मेष में व गुरु दशम रहेंगे। जाँब में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में कोई नया पोस्ट मिलेगा। कर्क के उच्चाधिकारियों का सहायता मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में इमोशन से बचें।हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - श्री आदित्यहृदयस्तोत्रम का पाठ करें। चावल का दान करें। शुभ अंक - 02 व 09। शुभ रंग -पीला व लाल

6) कन्या

01 बजकर 43 मिनट दोपहर के बाद चन्द्रमा द्वितीय रहेंगे। व्यावसायिक डील बेहतर रहेगा जाँब में पद या स्थान परिवर्तन के चांसेज हैं। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जाँब में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ बेहतर होना चाहिए। आज का उपाय - श्री कनकधरास्तोत्र का पाठ व चावल सहित सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। शुभ अंक- 04 व 09

7) तुला

01:43pm के बाद चन्द्रमा सवा दो दिन इसी राशि मे रहेंगे।शुक्र इस राशि का स्वामी है। चंद्रमा का यह गोचर वित्तीय व प्रबंधकीय जॉब में प्रगति का कारक ग्रह है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। शुभ रंग- नीला व आसमानी।शुभ अंक - 02 व 08

8) वृश्चिक

सायंकाल 01:43 बजे के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे। चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को पूर्ण करवाकर प्रसन्ता का वातावरण देंगे। बिजनेस प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। मङ्ल व गुरु जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी कर देंगे। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।गुरु व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग- पीला व लाल। शुभ अंक-03 व 076

9) धनु

आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप कर्म के हिसाब से जॉब में बहुत सफल नहीं हो पा रहे हैं। गुरु खष्ठम है। चन्द्रमा 01:43 सायंकाल के बाद एकादश हैं, बिजनेस वर्क और बेहतर कर सकते हैं। जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी आज का उपाय - मन्दिर मे पीपल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग - लाल व पीला। आज का शुभ अंक - 05 व 09

10) मकर

शनि तृतीय व 01:43 pm के बाद चंद्रमा दशम है। बिजनेस में किसी नवीन वर्क को लेकर तनाव रहेगा। बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट के लिए अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व अन्न सहित फल दान से व्यावसायिक लाभ होता है। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 04 व 06

11) कुम्भ

01:43pm के बाद चंद्रमा नवम व गुरु चतुर्थ भाव में रहकर लाभ दे सकते हैं। बिजनेस में आलशातीत सफलता है। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय - हनुमानबाहुक पाठ करें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग - आसमानी व हरा।शुभ अंक - 02 व 03

12) मीन

बिजनेस में संघर्ष है। 01:43 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम व सूर्य द्वितीय गोचर में रहेगा। जॉब वर्क के प्रति सचेत रहें। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे, जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ कुछ घण्टे बाहर निकलें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक -03 व 07

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article