राशिफल

Aaj ka Rashifal (10 June 2025): आखिरी बड़ा मंगल पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरजरंगी बली की कृपा से बनेगा हर काम

Aaj Ka Rashifal: 10 जून 2025: ज्येष्ठ महीने का आखिरी बड़ा मंगल 10 जून को पड़ रहा है। ज्योतिष अनुसार ये बड़ा मंगल कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होगा। इन राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

Image

Kal ka Rashifal (10 June 2025)

Aaj Ka Rashifal (10 जून 2025): मेष राशि वालों के लिए बड़ा मंगल का दिन शुभ साबित होगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। वहीं वृषभ राशि वाले किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। मिथुन राशि वाले व्यवसाय में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कर्क राशि वालों की लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। जानिए सभी राशियों के लिए ये दिन कैसा रहने वाला है।

मेष- इस राशि से तृतीय गुरु व अष्टम चन्द्रमा बिजनेस डील के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03

वृष- गुरु अब इसी राशि से द्वितीय भाव में व चन्द्रमा सप्तम गोचर कर रहे हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं। शुभ रंग -पीला व आसमानी। शुभ अंक -02 व 03

मिथुन- चन्द्रमा खष्ठम व सूर्य द्वादश है। न्यू बिजनेस के लिए थोड़े सफलता वाला दिवस है। व्यवसाय में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग -लाल व नीला। शुभ अंक -03 व 05

कर्क- चन्द्रमा इसी राशि से पंचम भाव में हैं। यदि आप लॉ या एम बी ए के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक -02 व 03

सिंह- चन्द्रमा चतुर्थ हैं। व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में कर्क के मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें। आज का उपाय -चावल व तिल का दान करें। शुभ रंग लाल व पीला। शुभ अंक -04 व 07

कन्या-आज का दिन जॉब परिवर्तन के लिए बेहतर है। बिजनेस में पेंडिंग काम निपटाते रहें। गृह निर्माण की योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको सिंदूर अर्पित करें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 08

तुला--राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश करेंगे। व्यवसाय में प्रगति बनी रहेगी। आज कहीं दूर धार्मिक यात्रा पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -03 व 07

वृश्चिक-धन का आगमन होगा। आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। अष्टम गुरु व मङ्गल शुभ फल देंगे। पिता के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -04 व 06

धनु-चन्द्रमा द्वादश आध्यात्मिक लाभ देगा। धार्मिक सतसंग के सुंदर उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -06 व 07

मकर- तृतीय शनि। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। चन्द्रमा व गुरु जॉब में उन्नयन दे सकते हैं। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। धार्मिक पुस्तक पढ़ें। सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।चने के दाल का दान करें। शुभ रंग --नीला व सफेद। शुभ अंक -04 व 07

कुम्भ-बिजनेस में प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। चन्द्रमा दशम व गुरु पंचम गोचर कर रहे हैं। किसी संत के आगमन व आशीर्वाद प्राप्त करने की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -04 व 07

मीन-चन्द्रमा भाग्य भाव में है। जॉब परिवर्तन को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है। गुरु चतुर्थ होकर स्टूडेंट्स को सफल करेंगे।अध्ययन पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय -श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक-02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article