Aaj Ka Rashifal 10 December 2024: मंगलवार के दिन वृष राशि के जातक लव लाइफ में भावनाओं पर संयम रखें। मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। सिंह राशि वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। आज के दिन कन्या राशि वालों को व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। मीन राशि वालों लवपार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आइए जानिए सारी राशियों का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा द्वादश रहकर धन का व्यय दे सकते हैं। राशि स्वामी मंगल गोचर शुभ है। द्वितीय गुरु जॉब वर्क को नया विस्तार देंगे । जॉब में किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -गाय को गुड़ व पालक खिलाएं व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
चन्द्रमा एकादश व गुरु इसी राशि में रहकर तथा शनि दशम रहकर जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। करियर में प्रोग्रेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने स्टडी के प्रति सिंसियर रहेंगे। लव लाइफ में भावनाओं पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय - शिवलिंग पर बेल पत्र व मधु अर्पित करें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 09
मिथुन
नवम चन्द्रमा व खष्ठम सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा छात्रों को लाभ देगा। आज परिवार में गृह निर्माण से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। व्यावसयिक उद्देश्य सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें तथा मूंग का दान करें।
शुभ रंग-लाल व आसमानी।
शुभ अंक-05 व 06
कर्क
अष्टम चन्द्रमा व एकादश गुरु लाभ व सफलता देगा। जॉब में प्रोमोशन का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता अब मिल रही है। कार्यों की अधिकता से मन का असंतुलन परेशान करता है। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर मे विवाह की बात चलेगी।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें तथा फलों का दान करें। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
सूर्य चतुर्थ व चंद्रमा सप्तम हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में परिवर्तन को लेकर नवीन प्रयास में लगे रहेंगे। ऑफिस में विवाद किसी समस्या का समाधान नहीं करता। अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
कन्या
मीन का चन्द्रमा तथा भाग्य भाव के गुरु जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। बिजनेस में हर कार्य को को बहुत ही गम्भीरता से करें। जॉब वर्क के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। एम बी ए व जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।
आज का उपाय -गुड़ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 05
तुला
अष्टम गुरु व इस राशि से खष्ठम में गोचर करते चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के जातकों को सफलता मिलेगी। मानसिक परेशानी कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।
आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 06
वृश्चिक
पंचम चन्द्रमा स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल परिणाम देंगे। बिजनेस में उन्नति हो सकती है। आर्थिक सफलता का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग परिवार में आपके प्रति लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
धनु
तृतीय शनि व चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस वर्क को बेहतर करेंगे। राशि स्वामी गुरु खष्ठम होकर स्वास्थ्य सुख देंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
द्वितीय शनि व तृतीय चन्द्रमा फेमिली के लिए शुभ हैं। भाग्य की अनुकूलता बहुत जरूरी है। गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। आशीर्वाद बनें । छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी।
आज का उपाय -शिवलिंग को बेलपत्र व मधु अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ
इस राशि के शनि,द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु पारिवारिक कार्यों में सफलता देंगे। सिस्टेमेटिक जॉब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है
आज का उपाय -भगवान शिव जी को गंगा जल अर्पित करें।
शुभ अंक -04 व 07।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी
मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे । छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -सात अन्न का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -बैगनी व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
