Aaj ka Rashifal (01 जून 2025): हर किसी के दिन की शुरुआत अपना राशिफल पढ़ने के साथ ही होती है। 1 जून का राशिफल कहता है कि मेष राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मिथुन राशि वालों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तुला राशि वालों का ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। यहां से आप अपना और अपने परिवारवालों का राशिफल पढ़ सकते हैं।
1) मेष- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु तृतीय हैं। जाँब सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जाँब प्रोमोशन में कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग - पीला व लाल। आज का शुभ अंक - 03 व 09
2) वृष- चन्द्रमा तृतीय व गुरु तृतीय गोचर में है। जाँब चेंज का विचार आ सकता है। बहुत ज्यादा भाग दौड़ का त्याग करें। छात्र कॅरियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशन पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। रिश्तों के प्रति सावधान रहें। आज का उपाय - गाय को गुड़ खिलाएं।श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। आज का शुभ अंक 05 व 08
3) मिथुन- द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि के गुरु शिक्षा व कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। धार्मिक यात्रा प्रभाव का अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। अनार का दान करें। शुभ रंग - नीला व बैगनी। आज का शुभ अंक - 07 व 08
4) कर्क- चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं।जाँब में थोड़ा सँघर्ष है। आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना जरूरी है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। आज का शुभ अंक - 04 व 06
5) सिंह- चन्द्रमा व्यय भाव में है। धन के अनायास व्यय से परेशान हो सकते हैं। छात्रों को विदेश अध्ययन में कामयाबी मिलेगी। कॅरियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का दर्शन करें व पिता का आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए खान पान में परहेज लाएं। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें व सकारात्मक कार्य करें। आज का उपाय - तिल व गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक - 03 व 07
6) कन्या- बुध व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। जाँब में सफलता है। स्वास्थ्य सुख को लेकर परेशान होने की बात नहीं है। सब बेहतर होगा।व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर सही कार्य करें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय - शिवलिंग पर दही व जल अर्पित करें। मूंग का दान उचित है। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक - 05 व 09
7) तुला- चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव में है। चन्द्रमा व गुरु आपको लाभान्वित करेंगे। आपकी बिजनेस कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ बेहतर गुजरेगी। किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा। आज का उपाय - शिव मंदिर में रुद्राभिषेक करें।तिल व चावल का दान करें। शुभ अंक -04 व 06।आज का शुभ रंग - पीला व नारंगी
8) वृश्चिक- राशि स्वामी मङ्गल व कर्क का चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सायंकाल के बाद कोई नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। स्टूडेंट्स का मन आत्मबल की ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें।तिल व फलों का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व सफेद। शुभ अंक - 04 व 06
9) धनु- कर्क का चन्द्रमा अष्टम व सप्तम गुरु मङ्गलमय है। मङ्गल व शनि स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जाँब में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें व सप्त अन्न सहित फलों का दान करें। शुभ अंक - 03 व 07। आज का शुभ रंग - नारंगी व पीला
10) मकर- भाग्य भाव का चन्द्रमा बिजनेस तथा बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध जातकों को सफल करेगा। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। आज का उपाय - कार्तिकेय जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शुभ रंग - हरा व नीला । शुभ अंक - 05 व 08
11) कुम्भ- पंचम गुरु व द्वितीय शनि बिजनेस में लाभ देंगे। आप बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू स्रोत को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। जाँब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक किसी बड़े संत के गृह आगमन का संयोग बना सकता है। आज का उपाय - श्री कनकधारास्तोत्रका पाठ व गुड़ तथा गुड़ का दान करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। शुभ अंक - 04 व 09
12) मीन- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा पंचम हैं। शनि इसी राशि में हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में विवाह संभावित है। सत्य की राह पर चलें। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ व फल का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। आज का शुभ अंक - 01 व 09