1 April 2024 Rashifal (आज का राशिफल): मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन सफलता भरा साबित होगा। आपके सारे सपने पूरे होंगे। मिथुन राशि वालों का आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। कर्क राशि वालों को नौकरी में संघर्ष करना पड़ेगा। मेहनत के मुताबिक फल मिलने के कम ही आसार हैं। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष
मंगल व गुरु अनुकूल हैं। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करते रहें। व्यावसायिक सफलता समय लेती है। यदि अब तक मनमाफिक करियर में कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर आ गया है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्यार में ज्यादा ही समय दें लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 09
वृष
आज का दिन जॉब में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। तनाव से बचें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -उड़द का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए तिल का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 08
मिथुन
व्यावसायिक कार्य करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। शुभ अंक -04 व 06। शुभ रंग -हरा व सफेद
कर्क
जॉब में संघर्ष का समय है। परिवार संग यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में अभी अच्छी सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन अनुबंध से लाभ आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करते रहें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व पीला। शुभ अंक -04 व 07
सिंह
सफलता समय लेती है। जॉब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --सप्त अन्न का दान श्रेष्ठ पुण्य है। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 07
कन्या
जॉब में प्रोग्रेस है। अपने ऑफिस वर्क के दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। छात्र सफल रहेंगे। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --मूंग व मसूर का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 06
तुला
व्यवसाय में शुक्र व बुध न्यू प्रोजेक्ट देगा। जॉब को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --क्रोध से बचें। मसूर का दान करें। शुभ रंग -बैगनी व हरा। शुभ अंक -06 व 07
वृश्चिक
मंगल व चन्द्रमा शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है व सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं। शुभ रंग -हरा व पीला। शुभ अंक -06 व 07
धनु
गुरु पंचम शुभ हैं। बिजनेस में अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में कफ जनित रोगों से समस्या आ सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। आज का उपाय- श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग- पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
मकर
बिजनेस को लेकर सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। तनाव से दूर रहें। आज का उपाय --विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग - हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08
कुम्भ
आप स्वास्थ्य से अति प्रसन्न रह सकते हैं। अपने बिजनेस प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। आज का उपाय- गेंहू व तिल का दान करें। शुभ रंग- नीला व हरा। शुभ अंक -04 व 07
मीन
करियर अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। छात्र स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय- शिव उपासना करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे बृहस्पति की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है। शुभ रंग- नारंगी व हरा। शुभ अंक -02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
