राशिफल

Aaj ka Rashifal (07-June-2025): कर्क राशि वालों को बदल लेनी चाहिए नौकरी तो वृष राशि वाले गुस्से से रहें दूर, पढ़ें पूरा राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal: 07 जून 2025, Saturday Dhanu, Makar Aane Wale kal ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ है तो कुछ के लिए अशुभ। आज मेष और वृष राशि को गुस्सा करने से बचना है। यहां से आप 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं।

Image

aaj ka rashifal 07 june 2025 in hindi

Aaj ka Rashifal (07-जून-2025): आज के राशिफल के अनुसार, वृष राशि वालों कोऑफिस में बेवजह के विवादों से बचना है। मिथुन राशि के जातकों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। कर्क राशि वाले अगर जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। वहीं वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। कुम्भ राशि वालों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यहां से आप पूरे 12 राशियों का राशिफल पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

दैनिक राशिफ़ल 07 जून -

1) मेष- आज चन्द्रमा सूर्योदय से ही सप्तम भाव में गोचर करेंगे। कर्म के प्रति समर्पित रहें। गुरु व चन्द्र गोचर जाँब वर्क के प्रति सचेत करता है।तृतीय गुरु व द्वादश शनि व्यवसाय में सफलता का अवसर दे सकते है। जाँब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए एलर्ट रहने का समय है।आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - लाल व नारंगी।आज का शुभ अंक - 01 व 02

2) वृष- चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। शनि एकादश भाव में हैं। मैनेजमेंट, बैंकिंग व आईटी जाँब में उन्नयन व प्रोमोशन की सम्भावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। मसूर का दान करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 02 व 03

3) मिथुन- चन्द्रमा पंचम व गुरु इसी राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए कुछ मित्र आपको महत्वपूर्ण सहयोग करेंगे । करियर में यह समय प्रगति करने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग - बैगनी व हरा। शुभ अंक - 05 व 06

4) कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा चतुर्थ व मित्र ग्रह गुरु व्यय भाव में गोचर करेंगे। शुक्र, शनि व बुध बिजनेस में कोई नया कार्य शुरू करवा सकते हैं। अभी लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है।विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी। आज का उपाय - भगवान शिव जी के मंदिर जाएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। शुभ अंक - 01 व 02

5) सिंह- चन्द्रमा आज प्रातःकाल से ही चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे वहीं व्यवसाय में न्यू बिजनेस डील की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। आज का उपाय - उड़द का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 02 व 05

6) कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में रहेंगे। जॉब में रुके कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है।व्यवसाय में उन्नति है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।तिल व गुड़ का दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें। शुभ रंग - नीला व आसमानी। शुभ अंक - 03 व 06

7) तुला- चन्द्रमा इसी राशि में व मित्र ग्रह शनि मीन यानी खष्ठम होकर धार्मिक कार्य करवा सकते हैं। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र करियर के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तनाव से बचें। शुभ रंग - आसमानी व हरा। शुभ अंक - 01 व 09

8) वृश्चिक- द्वादश चन्द्रमा जाँब तथा बिजनेस में लाभ देंगे। शुक्र व बुध जाँब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से कर सकते हैं।बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत यात्रा करेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णु उपासना करें।गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक --02 व 06। शुभ रंग - लाल व सफेद

9) धनु- एकादश चन्द्रमा व मिथुन के गुरु मंगलमय हैं। बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न करेंगे। घर परिवार के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है। आज का उपाय - हनुमान जी को पीपल के पत्ते की माला व लड्डू सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक व दैविक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 01 व 09

10) मकर- चन्द्रमा कर्म भाव में रहेंगे।सब बेहतर होगा बस क्रोध मत करें। परिवार सुख के प्रति सचेत रहें। गुरु पँचम होकर शिक्षा के लिए मङ्गलमय है। शुक्र बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर करेंगे।आर्थिक लाभ संभावित है।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पंचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान फलदायी है।शुभ रंग - नीला व सफेद।शुभ अंक - 04 व 08

11) कुम्भ- शनि मीन व गुरु मिथुन में है। चन्द्रमा नवम रहेंगे। कर्म के प्रति सचेत रहें। स्टूडेंट्स अपने करियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। आज का उपाय - श्री ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का पाठ करें। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 02 व 08

12) मीन- गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। स्वास्थ्य सुख पर ध्यान केंद्रित करें। गुरु टीचिंग व बैंकिंग सेवा के लिए अनुकूल है। जॉब में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। आज का उपाय - श्री आदितहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। गुड़ व फल का दान करें। आज का शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article